एयर इंडिया को टाटा संस ने ख़रीदा: सूत्र

चिरौरी न्यूज़

नई दिल्ली: आखिरकार एयर इंडिया को खरीरदार मिल गया। अगर सिविल एविएशन मिनिस्ट्री की सूत्रों की माने तो टाटा संस ने एयर इंडिया की बोली जीत ली है। अंतिम बोली में स्पाइसजेट के अजय सिंह से टाटा की टक्कर थी लेकिन सरकार ने टाटा को चुना। हालांकि इसकी घोषणा औपचारिक तौर पर होना बाकी है। लेकिन सिविल एविएशन मिनिस्ट्री के सूत्रों के अनुसार अब टाटा ही एयर इंडिया की देखभाल करेगा।

बता दें कि एयर इंडिया को 1932 में टाटा ग्रुप ने ही शुरू किया था और इसके फाउंडर टाटा समूह के जे।आर।डी। टाटा थे। इसका नाम उन्होंने टाटा एअर सर्विस रखा था। 1938 तक कंपनी ने अपनी घरेलू उड़ानें शुरू कर दी थीं। दूसरे विश्व युद्ध के बाद इसे सरकारी कंपनी बना दिया गया और आजादी के बाद सरकार ने इसमें 49 % हिस्सेदारी खरीद लिया था।

पिछले कई सालों से एयर इंडिया घाटे में चल रही है। खासकर जब से इसका विलय (2007 में) इंडियन एयरलाइंस में हुआ था। एअर इंडिया में मार्च 2021 में खत्म तिमाही में लगभग 10,000 करोड़ रुपए का घाटा होने की आशंका जताई गई। कंपनी पर 31 मार्च 2019 तक कुल 60,074 करोड़ रुपए का कर्ज था। लेकिन अब टाटा संस को इसमें से 23,286।5 करोड़ रुपए के कर्ज का बोझ उठाना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *