बिहार पुलिस को मिले रिया चक्रवर्ती के खिलाफ अहम सबूत, हो सकती है गिरफ्तार

चिरौरी न्यूज़

पटना/मुंबई: अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के गर्ल फ्रेंड रिया चक्रवर्ती के खिलफ पटना पुलिस को अहम सबूत मिले हैं, और सूत्रों से पता चला है कि रिया के खिलाफ अब कभी भी गिरफ्तारी वारंट निकल सकती है। रिया पूछताछ और गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपना ठिकाना बदल रही है जबकि बिहार पुलिस ने रिया के कई ठिकानों पर दबिश बढ़ा दी है। इस बीच रिया की तरफ से सुप्रीम कोर्ट में पटना से केस को ट्रान्सफर करने के लिए एक याचिका दी गयी है जिसकी सुनवाई होने तक रिया पुलिस से बचना चाहती है।

सुशांत के सुसाइड मामले में मुंबई में जांच कर रही बिहार पुलिस की टीम को कई अहम जानकारियां मिली हैं। पुलिस सूत्रों की मानें तो रिया चक्रवर्ती तक पहुंचने के लिए पुलिस अभी सभी आरोपों से जुड़े ठोस सबूत जुटा रही है। पुलिस अपनी जांच में बैंक से जुड़े दस्तावेज को अहम मान रही है। सबूत जुटाने के बाद बिहार पुलिस रिया की गिरफ्तारी वारंट के लिए कोर्ट में अर्जी देगी।

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच के लिए बिहार पुलिस की टीम कई दिनों से मुंबई में है। बता दें कि बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को मुंबई स्थित अपने फ्लैट में मृत पाए गए थे। सुशांत के पिता केके सिंह ने रिया चक्रवर्ती के खिलाफ धन उगाही, ब्‍लैकमेल, प्रताड़ना व सुसाइड के लिए उकसाने सहित कई गंभीर आरोपों में पटना के राजीव नगर थाने में एफआइआर दर्ज कराई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *