बॉलीवुड एक्टर राजीव कपूर का निधन

चिरौरी न्यूज़

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर राजीव कपूर का निधन हो गया। राजीव बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर राज कपूर के सबसे छोटे बेटे थे। उनकी उम्र 58 साल थी। राजीव, रणधीर कपूर और ऋषि कपूर के भाई थे। उनकी मौत की पुष्टि खुद उनके भाई रणधीर कपूर ने की है। करीब एक बजे उन्होंने आखिरी सांस ली। बता दें कि पिछले साल ही ऋषि कपूर की कैंसर से मौत हो गई थी। अब कपूर परिवार में एक और सदस्य की मौत से पूरे परिवार पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा है।

उनकी मौत की खबर सुनकर बॉलीवुड में शोक की लहर है। तुषार कपूर सहित कई बड़े सितारों ने उनके निधन पर दुख जताया है। वहीं, नीतू कपूर ने सोशल मीडिया पर उनकी तसवीर पोस्ट कर RIP लिखा हैं।

राजीव कपूर को हार्ट अटैक आया था। जिसके बाद उन्हें चेंबूर स्थित इनलेक अस्पताल ले जाया गया था, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। रणधीर कपूर ने भाई की मृत्यु की पुष्टि करते हुए कहा, ‘मैंने अपने सबसे छोटे भाई, राजीव को खो दिया है। वो अब नहीं रहा। डॉक्टरों ने पूरी कोशिश की लेकिन उसे बचा नहीं सके।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *