बिना अनुमति धरने पर बैठने के आरोप में प्रियंका गाँधी पर लखनऊ में दर्ज हुआ मुकदमा

चिरौरी न्यूज़

नई दिल्ली: बिना अनुमति के लखनऊ के हजरतगंज के जीपीओ पार्क में महात्मा गाँधी की प्रतिमा के सामने धरने पर बैठने के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू पर लखनऊ में मुकदमा दर्ज किया गया है। हालांकि प्राथमिकी में प्रियंका गाँधी वाड्रा का नाम नहीं है, लेकिन इसमें उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू सहित तीन नामजद लोगों को शामिल किया गया है।

लखनऊ के पुलिस आयुक्त डीके ठाकुर ने मीडिया को बताया कि शुक्रवार को जीपीओ पार्क स्थित गांधी प्रतिमा के सामने कांग्रेस अध्यक्ष लल्लू अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर बैठे थे। आयुक्त के मुताबिक, उन्होंने न तो प्रशासन को इस धरने के बारे में पहले कोई जानकारी दी थी और न ही प्रशासन से इसके लिए कोई अनुमति मांगी थी।

इसके अलावा, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जीपीओ पार्क स्थित सरकारी संपत्ति लोहे की जाली को भी नुकसान पहुंचाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं कार्यकर्ताओं ने महामारी अधिनियम का भी उल्लंघन किया। पुलिस आयुक्त ठाकुर के अनुसार, इस मामले में लल्लू, कांग्रेस नेता वेद प्रकाश त्रिपाठी तथा दिलजीत सिंह के खिलाफ नामजद तथा 500 से 600 अज्ञात कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया हैं। उन्होंने बताया कि प्राथमिकी में प्रियंका गांधी का नाम नहीं है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *