चरणजीत सिंह चन्नी ने पंजाब के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली

चिरौरी न्यूज़

नई दिल्ली: कांग्रेस के नेता चरणजीत सिंह चन्नी ने पंजाब के 17वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली जबकि सुखविंदर सिंह रंधावा को उपमुख्यमंत्री बनाया गया है। इस शपथ ग्रहण के दौरान कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी भी मौजूद रहे। हालांकि पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह इस शपथ ग्रहण समारोह में नहीं आये।

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू और पंजाब प्रभारी हरीश रावत ने उन्हें बधाई दी। चरणजीत सिंह चन्नी पंजाब में मुख्यमंत्री बनने वाले दलित समुदाय के पहले व्यक्ति हैं।  बताया जा रहा है कि नाराजगी के चलते कैप्टन अमरिंदर सिंह राजभवन में चरणजीत सिंह चन्नी के शपथ समारोह में शामिल नहीं हुए। ऐसे में कयास लगाए जा रहे थे कि राहुल गांधी शायद कैप्टन से मुलाकात करें। लेकिन ऐसा नहीं होगा। राहुल गांधी चंडीगढ़ से सीधे शिमला जा रहे हैं। पंजाब में राजनीतिक खींचतान खत्म करने बाद कांग्रेस की राहुल गांधी छुट्टी मनाने के मूड में हैं। सोनिया गांधी भी शिमला पहुंच रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *