चेतन चौहान की हालत गंभीर, गुरुग्राम के मेदांता में लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर

चिरौरी न्यूज़

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज़ चेतन चौहान की हालत बिगड़ गयी है।  चेतन चौहान कोरोना से पीड़ित हैं और उनका इलाज़ लखनऊ के संजय गाँधी पीजीआई में चल रहा था, लेकिन उनकी तबियत कल रात बिगड़ गयी और अब उन्हें गुरुग्राम के मेदान्ता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।  चेतन चौहान को लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया है।

कोरोना से पीड़ित चेतन चौहान का किडनी काम करना बंद कर दिया है जिसके कारण उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया है।

उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल में चौहान के पास सैनिक कल्याण, होमगार्ड, पीआरडी और नागरिक सुरक्षा मंत्रालय हैं। 11 जुलाई को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उनको संजय गांधी पीजीआई में एडमिट कराया गया था। इसके बाद उन्हें किडनी और ब्लड प्रेशर की समस्या शुरू हो गईं। इसके बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। अमरोहा से चेतन चौहान भाजपा के सांसद भी रहे हैं। चेतन चौहान भारतीय जनता पार्टी की राजनीति में लंबे समय से सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। 1991 और 1998 के चुनाव में वह भाजपा के टिकट अमरोहा से सांसद बने थे। चेतन चौहान अमरोहा जिले की नौगांवा विधानसभा के विधायक हैं।

कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण कैबिनेट मंत्री कमल रानी का निधन हो गया था जबकि छह मंत्री अभी भी लखनऊ के संजय गांधी पीजीआइ में भर्ती हैं। कैबिनेट मंत्री ब्रजेश के साथ ही जल शकित मंत्री डॉ।  महेंद्र सिंह, राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह, उपेंद्र तिवारी, जय प्रताप सिंह व धर्म सिंह सैनी भी कोरोना संक्रमित हुए थे। राज्य के भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी कोरोना पॉजिटिव हुए हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *