बलिया गोली कांड का मुख्य आरोपी धीरेंद्र सिंह गिरफ्तार

चिरौरी न्यूज़

लखनऊ: आखिरकार चार दिनों से उत्तर प्रदेश पुलिस को चकमा दे रहे बलिया कांड का मुख्य आरोपी धीरेंद्र सिंह को एसटीएफ ने आज गिरफ्तार कर लिया है। एसटीएफ ने धीरेंद्र सिंह को लखनऊ से गिरफ्तार किया है। अब तक बलिया गोलीकांड में धीरेन्द्र सिंह सहित कुल नौ आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

धीरेन्द्र सिंह के नजदीकियों का कहना है कि वह बलिया कोर्ट में आत्मसमर्पण करना चाह रहा था, जिसके लिए उसने आवेदन भी भेजा था। इस से पहले धीरेंद्र सिंह ने अपना एक वीडियो जारी करके खुद को बेकसूर बताया था।

बता दें कि धीरेंद्र सिंह को पकड़ने के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस ने 12 टीमें बनायी थीं। आज धीरेन्द्र सिंह की भाभी आशा सिंह ने मीडिया से बातचीत में धीरेंद्र सिंह को बेकसूर बताया है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन सुरेंद्र सिंह पर एकतरफा कार्रवाई कर रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *