करना अब दिखाने लगा अपना असली रंग, देश में पहली बार एक दिन में 300 से ज्यादा मौतें

न्यूज़ डेस्क

नई दिल्ली: कोरोना वायरस के आंकड़े अब डराने वाले हो गए हैं। भारत में पहली बार एक दिन में कोरोना से मरने वालों की संख्या ३०० से ज्यादा हुई है। पिछले २४ घंटों में ३३१ लोगों की हुई मौत एक डरावना सच है, जिसे नज़रंदाज़ नहीं किया जा सकता है। आज लगातार तीसरा दिन है जब कोरोना के मामले १० हज़ार की संख्या में बढे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के द्वारा जारी ताज़ा आंकड़ों में देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या पिछले २४ घंटों में 9987 नए मामले बढे हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में अबतक 2 लाख 66 हजार 598 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। इसमें से 7466 की मौत हो चुकी है, जबकि एक लाख 29 हजार लोग ठीक भी हुए हैं। अगर एक्टिव केस की बात की जाय तो आंकड़ों के मुताबिक, देश में इस वक्त 1 लाख 29 हजार 360 कोरोना के एक्टिव केस हैं। महाराष्ट्र में 44 हजार से ज्यादा संक्रमितों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इसके बाद दूसरे नंबर पर दिल्ली, तीसरे नंबर पर तमिलनाडु, चौथे नंबर पर गुजरात और पांचवे नंबर पर पश्चिम बंगाल है। इन पांच राज्यों में सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं।
वहीँ पूरी दुनियां की बात की जाय तो एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का चौथा स्थान है। यानी कि भारत ऐसा चौथा देश है, जहां फिलहाल सबसे ज्यादा संक्रमितों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
अमेरिका, ब्राजील, रूस, स्पेन, ब्रिटेन के बाद कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों में भारत छठे स्थान पर पहुंच गया है। वहीं भारत में मामले बढ़ने की रफ्तार दुनिया में तीसरे या चौथे नंबर पर बनी हुई है। मंगलवार को अमेरिका, ब्राजील और रूस के बाद एक दिन में सबसे ज्यादा मामले भारत में दर्ज किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *