पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह एम्स में हुए भर्ती

Former Prime Minister Manmohan Singh admitted to AIIMSचिरौरी न्यूज़

नई दिल्ली: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अचानक से तबियत बिगड़ जाने के बाद आज उन्हें दिल्ली स्थित एम्स में बहरती कराया गया है। मनमोहन सिंह को बुखार की शिकायत के बाद एम्स में भर्ती कराया गया है। कांग्रेस के सूत्रों ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को दो दिन पहले उन्हें बुखार आया था और आज चिकित्सकों की सलाह पर उन्हें भर्ती कराया गया है। उन्हें चिकित्सकों की देखरेख में रखा गया है और चिंता की कोई बात नहीं है।

बता दें कि मनमोहन सिंह कोरोना संक्रमित हो गए थे उसके बाद उन्हें दिल्ली एम्स के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया था। कुछ दिनों के बाद वह ठीक हो गए थे। बताया जा रहा है कि मनमोहन सिंह ने कोरोना वैक्सीन की दोनों खुराक भी ले ली है। 88 वर्षीय मनमोहन सिंह को शुगर की बीमारी है और उनकी दो बार बायपास सर्जरी भी हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *