युवा फाउण्डेशन के कार्यों की सराहना की पूर्व केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह ने
चिरौरी न्यूज़
नई दिल्ली: सामाजिक-सांस्कृतिक कार्यों को करने वाली संस्था युवा फाउण्डेशन के युवा साथियों ने भाजपा के वरिष्ठ नेता, सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री राधामोहन सिंह से शिष्टाचार मुलाकात की। युवा फाउण्डेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नंद किशोर चौधरी ने कहा कि हमने अपनी संस्था की ओ से उन्हें अपने सामाजिक उतरादियत्व और कार्यों की जानकारी दी। हमारे सभी साथियों से उन्होंने व्यक्तिगत परिचय किया और सभी सभी का उत्साहवर्धन किया।
युवा फाउण्डेशन के अध्यक्ष नंद किशोर चौधरी ने बताया कि हमारी संस्था लगातार युवाओं के बेहतरी के लिए कार्य कर रही है। युवा के चरित्र निर्माण और रोजगार अवसर के क्षेत्र में हम काम कर रहे हैं। समय समय पर पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता अभियान में हमारी भागीदारी होती है। हमने यमुना सफाई अभियान और पौधारोपण पर विशेष जोर दिया हुआ है। हमारे क्षेत्र में जो भी बेहतर कार्य करते हैं, उनका सम्मान भी करते हैं।
एक सवाल के जवाब में नंद किशोर चौधरी ने कहा कि युवा फाउण्डेशन प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन, जो 17 सितंबर को है, उस दिन बडे पैमाने पर सेवा कार्य करेगी। स्वच्छता अभियान और पौधारोपण भी किया जाएगा।