एम्स में भर्ती पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह का निधन

चिरौरी न्यूज़

नई दिल्ली: कोरोना से संक्रमित एम्स में भर्ती पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह का निधन हो गया है। रघुवंश प्रसाद सिंह का पहले पटना एम्स में इलाज़ चल रहा था, स्थिति बिगड़ने पर उन्हें दिल्ली लाया गया था। कल रात उनकी तबियत अचानक से और ज्यादा बिगड़ गयी और आज उन्होंने अंतिम सांस ली है। रघुवंश प्रसाद सिंह की स्थिति बिगड़ने पर उन्हें दिल्ली एम्स में वेंटिलेटर पर रखा गया था।

कोरोना वायरस संक्रमण के बाद की कुछ दिक्कतों को लेकर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), दिल्ली में हाल में भर्ती हुए सिंह ने गुरुवार को राजद की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था।

दो दिन पहले ही उन्होंने एम्स से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को तीन पत्र लिखे थे, जिसमें उन्होंने कुछ मांगे रखी थी। बिहार के राजनीति में लगभग चार दशक से सक्रीय रघुवंश बाबू का जाना एक शून्य छोड़ गया है, जिसे भरना शायद ही मुमकिन हो।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *