फ़्रांस फिर से करायेगा राफेल सौदे की जांच
चिरौरी न्यूज़
नई दिल्ली: फ़्रांस सरकार एक बार फिर से भारत के साथ हुए राफेल सौदा की जांच कराएगा। बताया जा रहा है कि फ़्रांस के कई वीवीआइपी इस सौदे में शामिल हैं। भारत के हुए लगभग 59 हजार करोड़ रुपये के सौदे में कई लोगों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा है। अब फ़्रांस सरकार ने नए सिरे से इसकी जाँच शुरू करने का फैसला लिया है और इसके लिए नये फ्रांसीसी जज को नियुक्त कर दिया गया है।
नई जांच मुख्य रूप से तीन लोगों के इर्दगिर्द होगी। इस जांच के दायरे में पूर्व राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद, जिन्होंने रक्षा सौदे पर हस्ताक्षर किया था, वर्तमान फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन जौस समय वित्त मंत्री थे और विदेश मंत्री जीन-यवेस ले ड्रियन शामिल हैं।
बता दें कि इस रक्षा सौदे को लेकर फ़्रांस और भारत में खूब बवाल हुआ था, भारत की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने इसे जोर शोर से उठाया था, लेकिन इसके बाद इसमें कुछ खास प्रगति नहीं हुई।
इस सौदे में भ्रष्टाचार को लेकर एक वेबसाइट में रिपोर्ट प्रकाशित की गयी थी। मामला जब तेजी से उठने लगा तो इस पर जांच की मांग हुई। रिपोर्ट में यह कहा गया था कि दो देशों के बीच हुई डील में अनियमितता है।