भारत ने किया Agni-5 Missile का सफल परीक्षण, 5 हजार किलोमीटर तक मार करने में है सक्षम

India successfully test fired Agni-5 missile, capable of hitting 5 thousand kilometersचिरौरी न्यूज़

नई दिल्ली: सतह से सतह पर मार करने वाली बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-5 को आज यानी बुधवार को ओडिशा के एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से सफलतापूर्वक लॉन्च किया गया। इसकी जानकारी भारत सरकार ने दी। अग्नि-5 तीन चरणों में मार करने वाली मिसाइल है। यह मिसाइल उच्च सटीकता के साथ 5,000 किलोमीटर तक के लक्ष्य को भेदने में सक्षम है। यह मिसाइल सतह से सतह पर मार करने वाला काफी ताकतवर मिसाइल है।

इस मिसाइल में 3 चरण के ठोस-ईंधन इंजन का उपयोग किया गया है।चीन और पाकिस्तान दोनों इस बात को लेकर बेचैन हैं कि आखिर अग्नि-5 कितनी दूरी तक वास्तविक रूप से वार कर सकता है। मिसाइल का सफल परीक्षण ऐसे समय में किया गया है जब भारत की पूर्वी लद्दाख में चीन के साथ सीमा पर गतिरोध की स्थिति बनी हुई है।

अग्नि-5 के सफलता पूर्वक परीक्षण किये जाने के बाद भारत की सैन्य ताकत में काफी वृद्धि हो गयी है। साथ ही चीन के खिलाफ परमाणु प्रतिरोध को बढ़ावा देने की दिशा में भी यह एक महत्वपूर्ण कदम है।

अधिकारियों ने बताया कि ओडिशा में एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से देर शाम करीब 7:50 बजे इस मिसाइल का परीक्षण किया गया। अग्नि-5 सतह से सतह पर मार करने वाला मिसाइल है। यह मिसाइल 5,000 किलोमीटर तक के लक्ष्य पर निशाना साध सकती है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *