भारत की महिला हॉकी टीम ने रचा इतिहास, ओलंपिक के सेमीफाइनल में बनायी जगह

चिरौरी न्यूज़

नई दिल्ली: भारतीय हॉकी के अच्छे दिन आ रहे हैं। कम से कम टोक्यो ओलंपिक में भारत की महिला और पुरुषों की टीम के प्रदर्शन को देखते हुए तो ऐसा कहा जा सकता है।

आज भारतीय महिलाओं ने इतिहास इतिहास रचते हुए सोमवार को तीन बार की ओलंपिक चैम्पियन आस्ट्रेलिया को 1-0 से हराकर टोक्यो ओलंपिक के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। अब भारतीय महिलाओं का सामना सेमीफाइनल में 4 अगस्त को वर्ल्ड नम्बर-5 अर्जेटीना से होगा। अर्जेंटीना ने जर्मनी को हराकर सेमी फाइनल में प्रवेश किया है।

भारतीय महिला टीम ओलंपिक के इतिहास में पहली बार सेमी फाइनल में पहुंची है। आज खेले गए इस एतिहासिक मैच में हाकेरूज नाम से मशहूर आस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ मैच का एकमात्र गोल 22वें मिनट में गुरजीत कौर ने किया। यह गोल पेनाल्टी कार्नर पर हुआ। भारत अपने तीसरे ओलंपिक में खेल रहा है। मास्को (1980) के 36 साल के बाद उसने रियो ओलंपिक (2016) के लिए क्वालीफाई किया था।

टोक्यो ओलंपिक भारतीय हॉकी के लिए ऐतिहासिक साबित हुआ है। महिला टीम के साथ-साथ पुरुष टीम भी सेमीफाइनल में पहुंच गई है। भारतीय हॉकी के इतिहास में यह पहली बार हुआ है कि दोनों टीमें मेडल राउंड में पहुंची हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *