सट्टेबाजी के लिए कुख्यात जगहों पर आज से शुरू होगा आईपीएल

चिरौरी न्यूज़

नई दिल्ली: आखिर लम्बे इंतज़ार के बाद आज से आईपीएल शुरू हो जाएगा। कोरोना के समय में आईपीएल का आयोजन होगा या नहीं होगा, इस पर कई दिनों तक भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष सौरभ गांगुली की सरकार से बातचीत चलती रही, और आखिरकार फैसला लिया गया कि इस बार आईपीएल दुबई, शारजाह और अबुधाबी में आयोजित किया जाएगा। बीसीसीआई टी-20 विश्व कप स्थगित होने के बाद इसके लिए विंडो निकालने में सफल रही और अब यूएई के तीन शहरों में आज से आईपीएल खेला जाएगा।

हालांकि ये बहुत ही आश्चर्य का विषय है कि जिस बीसीसीआई ने शारजाह में मैच नहीं खेलने का निश्चय किया था, वही बीसीसीआई आखिर किस कारण से आईपीएल का मैच आयोजित करने के लिए तैयार हो गया। जबकि श्रीलंका और न्यूजीलैंड की तरफ से भी आईपीएल आयोजित करने का आग्रह बीसीसीआई को मिल चुका था।

बता दें कि बीसीसीआई ने मैच फिक्सिंग को देखते हुए शारजाह में एशिया कप में भाग लेने से इनकार कर दिया था। लेकिन शारजाह में आईपीएल के आयोजन के लिए तैयार होना क्या बीसीसीआई की कोई मज़बूरी है या फिर आईपीएल के स्पोंसरशिप का दवाब, ये तो बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली को ही पता होगा। लेकिन इतना तय है कि कोरोना के समय में बिना दर्शकों के आईपीएल का आयोजन टीवी दर्शकों के लिए और स्पोंसर के लिए ही किया गया है।

कोरोना के समय में आईपीएल मैच के लिए बीसीसीआई ने एसओपी जारी किया था। एसओपी के मुताबिक दर्शक खेल के मैदान पर नहीं जा सकेंगे। इसके अलावा, खिलाड़ी पानी का बोतल और तौलिया दूसरे के यूज नहीं कर सकेंगे। वहीं बॉलर बॉल पर लार नहीं लगा सकेंगे। इस के आलावा भी बहुत सारे नियमों का पालन खिलाड़ियों को करना होगा।

आईपीएल के पहले मैच में आज मुंबई इंडियन और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला होगा। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस और महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स इस बार भी ख़िताब की मुख्य दावेदार है। लेकिन फटाफट क्रिकेट के फॉर्मेट को देखते हुए ये कहा जा सकता है कि बाकी की छह टीमें भी ख़िताब जीत सकती है। दिल्ली कैपिटल्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और किंग्स इलेवन पंजाब ने अभी तक खिताब नहीं जीता है और यह तीनों टीमें इस बार यह कमी पूरी करना चाहेंगी। कौन कितना सफल रहता है वो टूर्नामेंट के आखिरी में ही पता चलेगा।

तारीख मैच समय स्थान
19 सितम्बर मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स 7:30 PM अबुधाबी
20 सितम्बर दिल्ली कैपिटल्स बनाम किंग्स इलेवन पंजाब 7.30 PM दुबई
21 सितम्बर सनराइजर्स हैदराबाद बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 7.30 PM दुबई
22 सितम्बर राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स 7.30 PM शारजाह
23 सितम्बर कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम मुंबई इंडियंस 7.30 PM अबुधाबी
24 सितम्बर किंग्स इलेवन पंजाब बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 7.30 PM दुबई
25 सितम्बर चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स 7.30 PM दुबई
26 सितम्बर कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद 7.30 PM अबुधाबी
27 सितम्बर राजस्थान रॉयल्स बनाम किंग्स इलेवन पंजाब 7.30 PM शारजाह
28 सितम्बर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम मुंबई इंडियंस 7.30 PM दुबई
29 सितम्बर दिल्ली कैपिटल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद 7.30 PM अबुधाबी
30 सितम्बर राजस्थान रॉयल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स 7.30 PM दुबई
1 अक्टूबर किंग्स इलेवन पंजाब बनाम मुंबई इंडियंस 7.30 PM अबुधाबी
2 अक्टूबर चेन्नई सुपर किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद 7.30 PM दुबई
3 अक्टूबर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम राजस्थान रॉयल्स 3.30 PM अबुधाबी
3 अक्टूबर दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स 7.30 PM शारजाह
4 अक्टूबर मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद 3.30 PM शारजाह
4 अक्टूबर किंग्स इलेवन पंजाब बनाम चेन्नई सुपर किंग्स 7.30 PM दुबई
5 अक्टूबर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम दिल्ली कैपिटल्स 7.30 PM दुबई
6 अक्टूबर मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स 7.30 PM अबुधाबी
7 अक्टूबर कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स 7.30 PM अबुधाबी
8 अक्टूबर सनराइजर्स हैदराबाद बनाम किंग्स इलेवन पंजाब 7.30 PM दुबई
9 अक्टूबर राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स 7.30 PM शारजाह
10 अक्टूबर किंग्स इलेवन पंजाब बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स 3.30 PM अबुधाबी
10 अक्टूबर चेन्नई सुपर किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 7.30 PM दुबई
11 अक्टूबर सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्स 3.30 PM दुबई
11 अक्टूबर मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स 7.30 PM अबुधाबी
12 अक्टूबर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स 7.30 PM शारजाह
13 अक्टूबर सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपर किंग्स 7.30 PM दुबई
14 अक्टूबर दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स 7.30 PM दुबई
15 अक्टूबर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम किंग्स इलेवन पंजाब 7.30 PM शारजाह
16 अक्टूबर मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स 7.30 PM अबुधाबी
17 अक्टूबर राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 3.30 PM दुबई
17 अक्टूबर दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स 7.30 PM शारजाह
18 अक्टूबर सनराइजर्स हैदराबाद बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स 3.30 PM अबुधाबी
18 अक्टूबर मुंबई इंडियंस बनाम किंग्स इलेवन पंजाब 7.30 PM दुबई
19 अक्टूबर चेन्नई सुपर किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स 7.30 PM अबुधाबी
20 अक्टूबर किंग्स इलेवन पंजाब बनाम दिल्ली कैपिटल्स 7.30 PM दुबई
21 अक्टूबर कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 7.30 PM अबुधाबी
22 अक्टूबर राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद 7.30 PM दुबई
23 अक्टूबर चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस 7.30 PM शारजाह
24 अक्टूबर कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स 3.30 PM अबुधाबी
24 अक्टूबर किंग्स इलेवन पंजाब बनाम सनराइजर्स हैदराबाद 7.30 PM दुबई
25 अक्टूबर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम चेन्नई सुपर किंग्स 3.30 PM दुबई
25 अक्टूबर राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस 7.30 PM अबुधाबी
26 अक्टूबर कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम किंग्स इलेवन पंजाब 7.30 PM शारजाह
27 अक्टूबर सनराइजर्स हैदराबाद बनाम दिल्ली कैपिटल्स 7.30 PM दुबई
28 अक्टूबर मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 7.30 PM अबुधाबी
29 अक्टूबर चेन्नई सुपर किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स 7.30 PM दुबई
30 अक्टूबर किंग्स इलेवन पंजाब बनाम राजस्थान रॉयल्स 7.30 PM अबुधाबी
31 अक्टूबर दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस 3.30 PM दुबई
31 अक्टूबर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम सनराइजर्स हैदराबाद 7.30 PM शारजाह
1 नवंबर चेन्नई सुपर किंग्स बनाम किंग्स इलेवन पंजाब 3.30 PM अबुधाबी
1 नवंबर कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स 7.30 PM दुबई
2 नवंबर दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 7.30 PM अबुधाबी
3 नवंबर सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस 7.30 PM शारजाह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *