टिकट बुकिंग शुरू होते ही रलवे की वेबसाइट, एप जाम, अब शाम 6 बजे शुरू होगी फिर से बुकिंग

न्यूज़ डेस्क

नई दिल्ली: कोरोना महामारी के कारण हुए देशव्यापी लॉक डाउन के बीच सरकार ने कल यानी 12 मई से ट्रेन सेवाएं शुरू करने का फैसला किया है, और इसके लिए आज शाम से टिकट की बुकिंग शुरू होने वाली थी, लेकिन जैसे ही लोगों ने लोग इन करना शुरू किया, रेलवे की वेबसाइट क्रेश हो गयी, एप भी काम नहीं कर रहा है। यात्री टिकट नहीं बना पा रहे हैं। इसके बाद रेल मंत्रालय ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया है कि डेटा को वेबसाइट में फीड किया जा रहा है, जैसे ही यह काम पूरा होता है बुकिंग फिर से शुरू हो जाएगी। अब बताया जा रहा है कि शाम 6 बजे फिर बुकिंग शुरु होगी।

पहले दिन यानी 12 मई को राजधानी दिल्ली से कुल 15 स्पेशल ट्रेन चलेंगी। इससे पहले आईआरसीटीसी ने अपनी वेबसाइट पर जारी एक संदेश में कहा कि हैवी ट्रैफिक के कारण अगले आदेश तक के लिए बुकिंग रद्द की जा रही है। इसके कुछ मिनटों बाद रेल मंत्रालय ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया कि डेटा को वेबसाइट में फीड किया जा रहा है, जैसे ही यह काम पूरा होता है बुकिंग फिर से शुरू हो जाएगी।

श्रमिक स्पेशल ट्रेनों के अलावा मंगलवार(12 मई) से पैसेंजर ट्रेनें भी चलाई जाएंगी। इसकी शुरुआत 15 जोड़ी ट्रेनों से की जाएगी। नई दिल्ली से ये ट्रेनें स्पेशल ट्रेनों के रूप में 15 अहम शहरों के लिए रवाना होंगी।

ट्रेनें, टाइमिंग और किस दिन चलेंगे स्पेशल ट्रेनें

क्रम संख्या ट्रेन नंबर कहां से (समय) कहां तक(समय) फ्रीक्वेंसी कहां-कहां रुकेगी कब से चलेगी
1 स्पेशल ट्रेन हावड़ा(16:50) नई दिल्ली(10:00) रोज धनबाद जंक्शन, गया जंक्शन, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज जंक्शन, कानपुर सेंट्रल 12 मई 2010,
2 स्पेशल ट्रेन नई दिल्ली(16:55) हावड़ा़(09:55) रोज धनबाद जंक्शन, गया जंक्शन, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज जंक्शन, कानपुर सेंट्रल 13 मई 2020
3 स्पेशल ट्रेन राजेंद्र नगर (19:00) नई दिल्ली(07:40) रोज पटना जंक्शन, दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, कानपुर सेंट्रल 12 मई 2020
4 स्पेशल ट्रेन नई दिल्ली(17:15) राजेंद्र नगर(05:30) रोज पटना जंक्शन, दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, कानपुर सेंट्रल 13 मई 2020
5 स्पेशल ट्रेन डिब्रूगढ़(20:35) नई दिल्ली(10:15) रोज दीमापुर, गुवाहाटी, न्यू बोंगाइगांव, न्यू जलपाईगुड़ी, कटिहार जंक्शन, बरौनी जंक्शन, दानापुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज जंक्शन, कानपुर सेंट्रल 14 मई 2020
6 स्पेशल ट्रेन नई दिल्ली(16:10) डिब्रूगढ़(07:00) रोज दीमापुर, गुवाहाटी, न्यू बोंगाइगांव, न्यू जलपाईगुड़ी, कटिहार जंक्शन, बरौनी जंक्शन, दानापुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज जंक्शन, कानपुर सेंट्रल 12 मई 2020
7 स्पेशल ट्रेन नई दिल्ली(20:40) जम्मू तवी(05:45) रोज लुधियाना 13 मई 2020
8 स्पेशल ट्रेन जम्मू तवी(19:40) नई दिल्ली(05:00) रोज लुधियाना 14 मई 2020
9 स्पेशल ट्रेन बेंगलुरु(20:00) नई दिल्ली(05:55) रोज अनंतपुर, गुंटाकल जंक्शन, सिकंदराबाद जंक्शन, नागपुर, भोपाल जंक्शन, झांसी जंक्शन 12 मई 2020
10 स्पेशल ट्रेन नई दिल्ली(20:45) बेंगलुरु(06:40) रोज अनंतपुर, गुंटाकल जंक्शन, सिकंदराबाद जंक्शन, नागपुर, भोपाल जंक्शन, झांसी जंक्शन 14 मई 2020
11 स्पेशल ट्रेन तिरुवनंतपुरम (19:15) नई दिल्ली (12:40) मंगल, गुरुवार, शुक्रवार अर्नाकुलम जंक्शन, कोझीकोड, मैंगलोर, मडगांव, पनवेल, वडोदरा, कोटा 15 मई 2020
12 स्पेशल ट्रेन नई दिल्ली (10:55) तिरुवनंतपुरम (05:25) मंगल, बुध और रविवार अर्नाकुलम जंक्शन, कोझीकोड, मैंगलोर, मडगांव, पनवेल, वडोदरा, कोटा 13 मई 2020
13 स्पेशल ट्रेन चेन्नै सेंट्रल (06:05) नई दिल्ली (10:25) शुक्रवार, रविवार विजयवाडा़, वारंगल, नागपुर, भोपाल, झांसी, आगरा 15 मई 2020
14 स्पेशल ट्रेन नई दिल्ली (15:55) चेन्नै सेंट्रल (20:40) बुधवार, शुक्रवार विजयवाडा़, वारंगल, नागपुर, भोपाल, झांसी, आगरा 13 मई 2020
15 स्पेशल ट्रेन बिलासपुर (14:00) नई दिल्ली (10:55) सोमवार, गुरुवार रायपुर जंक्शन, नागपुर, भोपाल, झांसी 14 मई 2020
16 स्पेशल ट्रेन नई दिल्ली (15:45) बिलासपुर (12:00) मंगल, शनि रायपुर जंक्शन, नागपुर, भोपाल, झांसी 12 मई 2020
17 स्पेशल ट्रेन रांची (17:10) नई दिल्ली (10:55) गुरुवार, रविवार पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, कानपुर सेंट्रल 14 मई 2020
18 स्पेशल ट्रेन नई दिल्ली (16:00) रांची (10:30) बुध, शनि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, कानपुर सेंट्रल 13 मई 2020
19 स्पेशल ट्रेन मुंबई सेंट्रल (17:00) नई दिल्ली (08:35) रोज वडोदरा, रतलाम, कोटा 12 मई 2020
20 स्पेशल ट्रेन नई दिल्ली (16:25) मुंबई सेंट्रल (08:15) रोज वडोदरा, रतलाम, कोटा 13 मई 2020
21 स्पेशल ट्रेन अहमदाबाद (17:40) नई दिल्ली (07:30) रोज पालनपुर, अबु रोड, जयपुर, गुड़गांव 12 मई 2020
22 स्पेशल ट्रेन नई दिल्ली (19:55) अहमदाबाद (09:40) रोज पालनपुर, अबु रोड, जयपुर, गुड़गांव 13 मई 2020
23 स्पेशल ट्रेन अगरतला(18:30) नई दिल्ली (11:20) सोमवार बदरपुर जंक्शन, गुवाहाटी, न्यू जलपाईगुड़ी, कटिहार जंक्शन, बरौनी जंक्शन, पाटलिपुत्र, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन 18 मई 2020
24 स्पेशल ट्रेन नई दिल्ली (19:50) अगरतला (13:30) बुधवार बदरपुर जंक्शन, गुवाहाटी, न्यू जलपाईगुड़ी, कटिहार जंक्शन, बरौनी जंक्शन, पाटलिपुत्र, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन 20 मई 2020
25 स्पेशल ट्रेन भुवनेश्वर (09:30) नई दिल्ली (10:45) रोज हिजली(खड़गपुर), मूरी बोकारो स्टील सिटी, गया, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, कानपुर सेंट्रल 13 मई 2020
26 स्पेशल ट्रेन नई दिल्ली (17:05) भुवनेश्वर (17:25) रोज हिजली(खड़गपुर), मूरी बोकारो स्टील सिटी, गया, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, कानपुर सेंट्रल 14 मई 2020
27 स्पेशल ट्रेन नई दिल्ली (10:55) मडगांव (12:50) शुक्र, शनि रत्नागिरी, पनवेल, वडोदरा जंक्शन, कोटा जंक्शन 15 मई 2020
28 स्पेशल ट्रेन मडगांव (10:00) नई दिल्ली (12:40) सोमवार, रविवार रत्नागिरी, पनवेल, वडोदरा जंक्शन, कोटा जंक्शन 17 मई 2020
29 स्पेशल ट्रेन सिकंदराबाद (12:45) नई दिल्ली (10:40) बुधवार नागपुर, भोपाल, झांसी 20 मई 2020
30 स्पेशल ट्रेन नई दिल्ली (15:55) सिकंदराबाद(14:00) रविवार नागपुर, भोपाल, झांसी 17 मई 2020

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *