रिपब्लिक टीवी के फाउंडर अर्नब गोस्वामी को महाराष्ट्र पुलिस ने किया गिरफ्तार

चिरौरी न्यूज़

मुंबई: पब्लिक टीवी के एडिटर अर्नब गोस्वामी को आज तडके मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनपर 53 साल के अन्वय नाइक और उनकी मां कुमुद नाइक को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है, हालांकि महाराष्ट्र पुलिस ने ये केस २०१८ में बंद कर दिया था, लेकिन आज तडके रायगढ़ पुलिस और मुंबई पुलिस की एक संयुक्त टीम उनके घर पहुंची और अर्नब को हिरासत में ले लिया। उसके बाद उन्हें एन एम जोशी मार्ग पुलिस स्टेशन ले जाया गया जहाँ कागजी कार्यवाही पूरा करने की जिम्मेदारी एनकाउंटर स्पेसलिस्ट सचिन वज़े को सौंपी गई थी।

अर्नब पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला मई 2018 का है। खुदकुशी के लिए अन्वय नाइक ने एक पत्र में 3 लोगों को जिम्मेदार ठहराया था। अन्वय के सुसाइड पत्र के मुताबिक अर्नब गोस्वामी, फिरोज शेख और नितैश सारडा को जिम्मेदार बताते हुए लिखा था कि मेरे मेहनताने के 5 करोड़ 40 लाख रुपए नहीं मिले, जिसकी वजह से कर्ज में डूबा हूं।

आरोपों में तथ्य न मिलने से रायगढ़ पुलिस ने केस की क्लोजर रिपोर्ट फ़ाइल कर दी थी, जिसे कोर्ट ने स्वीकार किया था। मई 2020 में महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने अन्वय नाइक की बेटी अदन्या नाइक की लिखित शिकायत पत्र के आधार पर एक बार फिर केस की जांच शुरू करने के आदेश दिए और मामला क्राइम ब्रांच को सौंप दिया। और आज उसी केस में अर्नब की गिरफ्तारी हुई है। गिरफ्तार होते समय अर्नब ने आरोप लगाया कि मुंबई पुलिस ने उनके साथ मारपीट और बदसलूकी की है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *