गया राशन लेने, बहु लेकर घर आया

शिवानी  रजवारिया

नई दिल्ली: गाजियाबाद के साहिबाबाद इलाके में एक परिवार में मां ने बेटे को राशन का सामान लेने दुकान पर भेजा था जब वह दुकान से सामान लेकर वापस आया तो मां की पैरों तले की जमीन खिसक गई। दरअसल लड़का जब वापस लौटा तो वह शादी कर  अपनी पत्नी को साथ लेकर वापस आया जिसे देख हैरान-परेशान मां ने दोनों को घर में आने से इनकार कर दिया। बात बिगड़ी और पुलिस थाने तक पहुंच गई। लॉक डाउन की वजह से सभी सुविधाएं बंद है।

सोशल डिस्टेंसिंग के कारण किसी भी तरीके का मेल-मिलाप आना-जाना, महोत्सव, उत्सव शादी के फंक्शन सब पर बैन लगा दिया गया है। जिसके कारण मार्च और अप्रैल महीने में होने वाली कई शादियां टल गई है।

बताया जा रहा है कि लड़का लड़की एक दूसरे को पहले से जानते थे। उन्होंने हरिद्वार में 2 महीने पहले शादी भी कर ली थी, लेकिन गवाहों की कमी के कारण शादी का सर्टिफिकेट नहीं मिला था। शादी करने के बाद दोनों एक ही शहर में रह रहे थे। लड़का अपने परिवार के साथ और लड़की किराए पर कमरा लेकर रह रही थी। दोनों बहुत जल्द परिवार को अपनी शादी की बात बताने वाले थे लेकिन इसी बीच लॉकडाउन शुरू हो गया। इसी के चलते दोनों ने दोबारा मंदिर में जाकर शादी करने का फैसला किया लेकिन मंदिर में शादी करने के बाद भी लॉकडाउन के चलते उन्हें मैरिज सर्टिफिकेट नहीं मिला।

लड़की के मकान मालिक कमरा खाली करने के लिए लड़की पर जोर डाल रहे थे। लड़का लॉकडाउन में राशन का सामान खरीदने के बहाने घर से बाहर गया और लड़की के साथ मंदिर पहुंच गया। वहां दोनों ने शादी कर ली। लड़की के घरवालों ने दोनों को घर में रखने से इंकार कर दिया है। अब पुलिस मकान मालिक पर जोर डाल रही है ताकि दोनों फिलहाल किराए के मकान में रह सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *