महाराष्ट्र, केरल, पंजाब, तमिलनाडु, गुजरात और कर्नाटक में रोजाना कोविड के नए मामले मिलने का सिलसिला जारी

चिरौरी न्यूज़

नई दिल्ली: महाराष्ट्र, केरल, पंजाब, तमिलनाडु, गुजरात और कर्नाटक में लगातार कोविड के दैनिक नए मामलों में बढोतरी जारी है। पिछले 24 घंटों में दर्ज किए गए कुल नए मामलों में इन राज्यों का योगदान 85.51 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में 17,407 नए मामले दर्ज किए गए।

महाराष्ट्र में सबसे अधिक 9,855 नए मामलों का पता चला है। 18 अक्टूबर के बाद महाराष्ट्र में एक दिन में दर्ज की गई कोविड संक्रमित रोगियों की यह सबसे बड़ी संख्या है। 18 अक्टूबर को राज्य में 10,259 नए मामले सामने आए थे। कल केरल में 2,765 जबकि पंजाब में 772 नए मामले सामने आए हैं।

आज भारत में कुल सक्रिय मामलों की संख्या 1,73,413 हो गई है। भारत में मौजूदा सक्रिय मामलों की कुल संख्या अब देश के कुल संक्रमित मामलों की केवल 1.55 प्रतिशत है। महाराष्ट्र, गुजरात, पंजाब और मध्य प्रदेश में सक्रिय मामलों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है।

केरल, उत्तर प्रदेश, झारखंड, बिहार और असम में पिछले 24 घंटों के दौरान सक्रिय मामलों में कमी आई है। दूसरी ओर, महाराष्ट्र, पंजाब, राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, हरियाणा और गुजरात में इस अवधि के दौरान सक्रिय मामलों में वृद्धि हुई है। भारत में ठीक हुए मामलों की कुल संख्य़ा में लगातार बढोतरी का रूझान जारी है। 4 मार्च प्रात: 7:00 बजे तक देश में दर्ज सक्रिय मामलों,  ठीक हुए मरीजों और रोगियों की मौत की कुल संख्या को दर्शाता है।

आज सुबह 7 बजे तक प्राप्त अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार 3,23,064 सत्रों के माध्यम से 1.66 करोड़ (1,66,16,048) से अधिक वैक्सीन की खुराक दी जा चुकी हैं। इनमें 67,90,808 एचसीडब्ल्यू (पहली खुराक), 28,72,725 एचसीडब्ल्यू (दूसरी खुराक), 58,03,856 एफएलडब्ल्यू (पहली खुराक) और 4202 एफएलडब्ल्यू (दूसरी खुराक), 45 वर्ष से अधिक आयु के गंभीर रोगों से ग्रस्त 1,43,759 लाभार्थी को (पहली खुराक) और 60 वर्ष से अधिक आयु वाले 10,00,698 लाभार्थियों को दी गई खुराक शामिल हैं।

टीकाकरण अभियान के 47वें दिन (3 मार्च, 2021) तक  लगभग दस लाख (9,94,452) वैक्सीन की खुराक दी गईं। जिसमें से 8,31,590 लाभार्थियों को 10,849 सत्रों में पहली खुराक (एचसीडब्ल्यू और एफएलडब्ल्यू) के टीके लगाए गए और 1,62,862 एचसीडब्ल्यू और एफएलडब्ल्यू को वैक्सीन की दूसरी खुराक दी गई। पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड से 89 लोगों की मृत्यु हुई।

मौत के नए मामलों में 6 राज्यों का 88.76 प्रतिशत योगदान है। महाराष्ट्र में कल सबसे अधिक 42 कोविड मरीजों की मौत हुई जबकि केरल में 15 और पंजाब में 12 मौत हुई।

23 राज्यों /केंद्र शासित प्रदेशों में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 से किसी भी व्यक्ति की मौत होने की सूचना प्राप्त नहीं हुई है। ये राज्य/केंद्र शासित प्रदेश हैं- मध्य प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, गोवा, उत्तराखंड, झारखंड, पुदुचेरी, असम, लक्षद्वीप, नागालैंड, सिक्किम, लद्दाख, त्रिपुरा, अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह, मणिपुर, मिजोरम, मेघालय, दमन और दीव, दादरा-नगर हवेली और अरुणाचल प्रदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *