सुशांत मामले की अब सीबीआई करेगी जांच, पिता की मांग पर सीएम नीतीश कुमार ने की सिफारिश

चिरौरी न्यूज़

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या मामले की जांच सीबीआई को करने का आदेश दे दिया है। सुशांत के पिता के।के। सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज बात की थी और उनसे अनुरोध किया था कि सुशांत की मौत की जांच सीबीआई करे। नीतीश कुमार ने सुशांत के पिता के अनुरोध पर जांच सीबीआई को सौंप दिया है।

इस से पहले मुंबई और बिहार पुलिस के बीच पटना सिटी एसपी विनय तिवारी को लेकर मम्मला गर्माता जा रहा है। मुंबई पुलिस ने सुशांत मामले की जांच करने गए पटना सिटी एसपी विनय तिवारी को क्वारेंटिन  कर दिया था, जबकि बिहार पुलिस के दूसरे अधिकारीयों जो पहले मुंबई गए थे, उन्हें जांच करने की छुट थी।

बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने कहा कि मुंबई के अधिकारियों ने अपने फोन बंद कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि हमारा आईपीएस अफसर गया, आपने (मुंबई पुलिस) उसे जबरदस्ती क्वारंटीन कर दिया, 5 दिन पहले हमारे 4 अफसर गए थे उनको क्वारंटीन क्यों नहीं किया? रोज़ हज़ारों आदमी मुंबई एयरपोर्ट लैंड कर रहे हैं कितनों को आप क्वारंटीन कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि हम लोग सुशांत को न्याय दिलाने के लिए कटिबद्ध हैं। हम किसी निर्दोष को फंसाने के पक्ष में नहीं हैं।”

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *