संजय लीला भंसाली और आदित्य चोपड़ा के बयान में अंतर से सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड का उलझा मामला

चिरौरी न्यूज़

नई दिल्ली: सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के मामले में बांद्र पुलिस ने दो बड़े फिल्म डायरेक्टर आदित्य चोपड़ा और संजय लीला भंसाली का बयां दर्ज किया और अब पुलिस सूत्रों से जो जानकारी आ रही है कि दोनों के बयानों में काफी अंतर है। कल शनिवार को आदित्य चोपड़ा ने लगभग सुबह साढ़े 8 बजे से साढ़े 12 बजे तक वर्सोवा पुलिस स्टेशन में अपना बयान दर्ज कराया था। इस से पहले संजय लीला भंसाली ने भी अपना बयान दर्ज किया था। अब पुलिस जब इन दोनों के बयानों का मेल कर रही है तो दोनों में अंतर आया है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक संजय लीला भंसाली ने पुलिस को बयान देने हुए कहा था की वो सुशांत सिंह राजपूत को फ़िल्म बाजीराव मस्तानी में लेना चाहते थे पर उस समय सुशांत का यशराज फिल्म्स के साथ कॉन्ट्रैक्ट था। भंसाली ने पुलिस को बताया कि उन्होंने यशराज फिल्म्स से बात की थी, क्या सुशांत को वो अपने फ़िल्म के लिए ले सकते है पर बात आगे बन नहीं पाई।

अब आदित्य चोपड़ा ने पुलिस को कहा कि संजय लीला भंसाली ने यशराज फिल्म्स से बात नही की थी कि क्या सुशांत को बाजीराव मस्तानी में कास्ट करना चाहते है। आदित्य चोपड़ा ने पुलिस को बताया की, जब सुशांत यशराज फिल्म्स के साथ कॉन्ट्रैक्ट होते हुए एम एस धोनी फ़िल्म कर सकते है तो क्या बाजीराव मस्तानी नहीं कर सकते थे? इस बारे में कोई भी यशराज फिल्म्स के पास नहीं आया।

इन दोनों डायरेक्टर के बयानों से साफ़ हो रहा है कि कहीं न कहीं कुछ गड़बड़ हुई है। सूत्रों ने ये भी कहा कि फ़िल्म रामलीला के दौरान संजय लीला भंसाली का आरोप है कि यशराज फिल्म्स ने कॉन्ट्रैक्ट के चलते सुशांत को फ़िल्म नहीं करने दिया जबकि यह निराधार है क्योंकि फ़िल्म के लिए रणवीर सिंह को इजाज़त दी गई, जबकि वो भी यशराज के साथ कॉन्ट्रैक्ट पर थे। चोपड़ा ने पुलिस को बताया कि भंसाली के साथ फ़िल्म ना करने देने के लिए यशराज फिल्म्स ने इजाजत नहीं दी यह सवाल नहीं उठता।

आदित्य चोपड़ा ने सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती पर भी पोलिस को बयान दिया है। एक साल पहले एक एड फिल्म की शूटिंग के लिए रिया आदित्य चोपड़ा के साथ यूरोप टूर पर गयी थी। उस वक्त फ्लाइट टिकट, होटल, ऐड शूट खर्च को छोड़कर बाकी का सारा खर्च सुशांत सिंह ने ही किया था। यूरोप में टूर के दौरान रिया ने जो भी शॉपिंग की उसके लिए सुशांत का क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल किया। इसके अलावा रिहा चक्रवर्ती ने पिछले 11 महीने में सुशांत सिंह के एकाउंट से काफी रकम खुद के लिए खर्च की है। ये रकम कितनी है, इसकी फिलहाल जांच की जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *