कोविड के कारण चीन में शंघाई फार्मूला वन ग्रैंड प्रिक्स लगातार चौथे साल रद्द

Shanghai Formula One Grand Prix in China canceled for the fourth year in a row due to Covidचिरौरी न्यूज़

नई दिल्ली: महामारी के 3 साल के लंबे प्रतिबंध के बाद जब दुनिया सामान्य स्थिति में लौट रही थी, चीन में कोविड-19 के मामले फिर से बढ़ रहे हैं। चीन में अधिकारियों ने इसे बहुत गंभीरता से लिया है और कोविड विस्फोट को रोकने के लिए हर संभव कदम उठा रहे हैं। चीन में वायरस के बढ़ने के कारण अधिकारियों ने शंघाई फार्मूला वन ग्रैंड प्रिक्स को रद्द कर दिया है।

महामारी के कारण चीन में फॉर्मूला वन रेस को 2020, 2021 और फिर 2022 में रद्द कर दिया गया था और अब 2023 सीज़न के लिए भी F1 प्रदर्शन को रद्द कर दिया गया है।

दुनिया भर के ज्यादातर देश महामारी से बाहर आ चुके हैं और पाबंदियां भी हटा ली हैं। चीन में हालांकि कहानी काफी अलग है, देश में कोविड-19 के मामले फिर से बढ़ रहे हैं और कल 37 हजार से अधिक मामले सामने आए। चीन ने और पाबंदियां लगाने के लिए फिर कड़े कदम उठाए हैं। इन सबके बीच यह खबर सामने आई है कि उन्होंने 2023 के लिए F1 चीनी GP को भी रद्द कर दिया है।

“फॉर्मूला 1 प्रमोटर और संबंधित अधिकारियों के साथ बातचीत के बाद पुष्टि कर सकता है कि 2023 चीनी ग्रैंड प्रिक्स COVID-19 स्थिति द्वारा पेश की जा रही कठिनाइयों के कारण नहीं होगी,” फार्मूला वन ने एक बयान में कहा.

“फॉर्मूला 1 2023 कैलेंडर पर स्लॉट को बदलने के लिए वैकल्पिक विकल्पों का आकलन कर रहा है और इस पर एक अपडेट प्रदान करेगा।”

पिछली बार शंघाई में दौड़ का आयोजन 2019 में किया गया था। यह निर्णय तब आया जब चीन भर के शहरों ने शुक्रवार को कोविड प्रतिबंधों को और अधिक बढ़ा दिया. चीन की शून्य-कोविड नीति पर लोगों में गुस्सा है जिसके कारण बड़े पैमाने बीजिंग, शंघाई और ग्वांगझू सहित प्रमुख शहरों में विरोध प्रदर्शन किया गया है।

अब संभावित प्रतिस्थापन पुर्तगाल और तुर्की हैं। यह वित्तीय कारकों पर निर्भर करेगा। पुर्तगाल ने 2020 और 2021 में पोर्टिमाओ में ग्रैंड प्रिक्स की मेजबानी की थी। इस्तांबुल पार्क ने आखिरी बार 2021 में ग्रैंड प्रिक्स का आयोजन किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *