सोनू सूद कोरोना पॉजिटिव, तमिल एक्टर विवेक का निधन

चिरौरी न्यूज़

नई दिल्ली: भारत के मशहूर एक्टर और पहलीबार लगे लॉक डाउन में गरीबों के मसीहा बन कर प्रवासी मजदूरों की मदद करने वाले सोनू सूद कोरोना संक्रमित हो गए हैं। सोनू सूद ने ये जानकारी अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर की। उन्होंने लिखा, ‘नमस्कार दोस्तों, मैं आपको सूचित करना चाहता हूं COVID-19 का मेरा टेस्ट पॉजिटिव आया है। इसलिए मैंने खुद को क्वॉरंटीन कर लिया है। चिंता की कोई बात नहीं, उल्टा अब मेरे पास पहले से ज्यादा समय रहेगा आपकी मुश्किलों को ठीक करने का। याद रहे, कोई भी तकलीफ… मैं हमेशा आपके साथ हूं।’

कोरोना वायरस तेजी से देश में बढ़ रहा है। इसकी चपेट में  आम आदमी सहित कई बॉलीवुड सेलेब्रिटी और टीवी के सितारे आ चुके है। आज मशहूर टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी की चाची राखी त्रिपाठी का कोरोना वायरस के चलते निधन हो गया है।

तमिल एक्टर विवेक का चेन्नई के एक अस्पताल में शनिवार को 59 साल की उम्र में निधन हो गया है। अस्पताल की तरफ से जारी मेडिकल बुलेटिन में बताया गया कि सुबह 4:35 बजे उनकी मौत हो गई। विवेक को शुक्रवार को दिल का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी। हालांकि उनके निधन की खबर सुनने के बाद से ही फैंस से लेकर हर कोई दुख जता रहा है। बता दें कि विवेक ने कई सुपरस्टार्स रजनीकांत, कमल हासन, माधवन के साथ काम किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *