कांग्रेस और बीजेपी के बीच राफेल पर फिर ठनी रार

The fight between Congress and BJP over Rafale againचिरौरी न्यूज़

नई दिल्ली: पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस के नेता राहुल गाँधी के द्वारा राफेल विमान सौदा में घूसखोरी को लेकर भारतीय जनता पार्टी की सरकार की तीखी आलोचना की गयी थी और इसे चुनावी मुद्दा बनाया गया था।

आज एक बार फिर राफेल का मुद्दा बाहर आया है और इस बार बीजेपी ने कांग्रेस पर आरोप पुरे डील में कमीशन खाने का आरोप लगाया है।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने आज 2007 से 2012 के बीच राफेल सौदे में भ्रष्टाचार के लिए कांग्रेस की आलोचना की। उन्होंने congress party (INC) का फुल फॉर्म का मतलब I need commission करार दिया।

भाजपा मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पात्रा ने कहा, “हम सभी ने देखा कि जिस तरह से विपक्षी दलों, खासकर कांग्रेस पार्टी ने 2019 के चुनाव से पहले राफेल को लेकर झूठा माहौल बनाने की कोशिश की थी। उन्हें लगा कि इससे उन्हें कुछ राजनीतिक फायदा होगा। ”

“आज हम आपके सामने कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज रखने जा रहे हैं, ताकि यह स्पष्ट तस्वीर दे सके कि भ्रष्टाचार किसके युग में हुआ था। एक फ्रांसीसी मीडिया संगठन ने कुछ समय पहले खुलासा किया था कि राफेल में भ्रष्टाचार था। यह पूरा मामला 2007 से 2012 के बीच में हुआ,” उन्होंने कहा।

बीजेपी के प्रवक्ता संबित पात्रा कहा कि नए रिपोर्ट आने के बाद राहुल गांधी को अवश्य इस पर जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि साल 2013 से पहले इस डील के लिए 65 करोड़ रुपये की घूस दी गई थी।

बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि कुछ महीने पहले फ्रांस की एक मीडिया कंपनी मीडिया पार्टी ने यह खुलासा किया कि राफेल में भ्रष्टाचार हुआ था। जैसे ही यह खुलासा हुआ कांग्रेस पार्टी ने आव देखा ना ताव और देश के प्रधानमंत्री पर हमला बोला था। उस समय बीजेपी ने कहा था कि इंतजार करिए, समय आएगा तो दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।

संबित पात्रा ने कहा कि आज जब मीडिया पार्ट ने आर्टिकल के माध्यम से सच्चाई को सामने रखा है तो दिल दहल जाता है। उन्होंने कहा कि यह पूरा मामला 2007 से 2012 के बीच हुआ है। बीजेपी प्रवक्ता ने आगे कहा कि मीडिया पार्ट के आर्टिकल को पढ़ने के बाद यह पता चला कि पूरी तरह से यह बताया गया कि द असॉल्ट एविएशन था, जिसे डील के रूप में कोड वर्ड डी को दिखाया गया, यह दसॉ एविशन ने 65 करोड़ रुपये कमीशन के रूप में दिया गया था। उन्होंने कहा कि यह आर्टिकल लिखता है कि सीक्रेट कमीशन एक मीडिल मैन के लिए 36 एयरक्राफ्ट के लिए दिया गया था।

संबित पात्रा ने कहा कि मिनिमम अमाउंट  65 करोड़ दिया गया। 11 मिलियन यूरो तक यह कमीशन हिंदुस्तान में बिचौलिए के माध्यम से दिया गया। सुशेन मोहन गुप्ता है बिचौलिए का नाम। सुशेन मोहन गुप्ता पुराना खिलाड़ी है जिसने VVIP चॉपर डील में भी दलाल था। यह बहुत बड़ा घोटाला है जो यूपीए के कार्यकाल में हुआ। आज राहुल गांधी भारत में नहीं, इटली में है। इटली से जवाब दें उन्होंने भ्रम फैलाने की कोशिश की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *