देश में कोरोना से एक दिन में हुई अबतक की सबसे ज्यादा 6148 लोगों की मौतें

चिरौरी न्यूज़

नई दिल्ली: देश में कोरोना की रफ्तार अब कम हो रही है। लगातार तीसरे दिन एक लाख से कम मामले सामने आये हैं, लेकिन आज कोरोना संक्रमण से जान गंवाने वाले लोगों की संख्या में अचानक बड़ा उछाल आया है। आज 6148 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है जो अब तक का रिकॉर्ड है। अभी तक जहां रोजाना औसतन 2500 लोगों की कोरोना से जान जा रही थी वहीं पिछले 24 घंटों में अचानक 6148 संक्रमितों की मौत होने से कई सवाल उठ रहे हैं। दरअसल मौत के आंकड़ों में बढ़ोतरी का कारण बिहार में कोरोना संक्रमितों की मृत्यु से है।

बिहार में कोरोना से मौत का आंकड़ा एक दिन में ही अचानक 73 फीसदी तक बढ़ गया है। यहां सात जून तक मौत का कुल आंकड़ा 5424 था, ये अगले दिन बढ़कर 9375 हो गया। यानी की एक दिन में मौत का आंकड़ा 3951 बढ़ गया। इसी आंकड़े की वजह से देशभर में मौत का आंकड़ा भी बढ़ गया। पटना में सबसे ज्यादा 1070 अतिरिक्त मौतें जोड़ी गई हैं। वहीं बेगूसराय में 316, मुजफ्फरपुर में 314, नालंदा में 222 अतिरिक्त मौतें जोड़ी गई हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 94,052 नये मामले सामने आये हैं। जबकि 6148 लोगों की मौत हुई है। जो दैनिक मौत के मामले में अब तक का सर्वाधिक आंकड़ा है। देश में अब कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 2,91,83,121 हो गयी है। अब तक 2,76,55,493 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं। जबकि देश में कोरोना से कुल 3,59,676 लोगों की मौत हो चुकी है। सक्रिय मामलों की संख्या 11,67,952 है।

भारत में कोविड-19 के सक्रिय मामलों की संख्या लगातार घट रही है। सक्रिय मामलों की संख्या गिरकर आज 11,67,952 हो गयी। लगातार 10वें दिन यह संख्या 20 लाख से कम है।

पिछले 24 घंटे में सक्रिय मामलों की संख्या में कुल 63,463 की कमी आयी है। यह अब देश के कुल कोविड पॉजिटिव मामलों का केवल चार प्रतिशत है।

भारत में महामारी के शुरू होने के बाद से पहले ही कुल 2,76,55,493 लोग कोविड-19 सेस्वस्थ हो चुके है और पिछले 24 घंटे में बीमारी से कुल 1,51,367 लोग स्वस्थ हुए हैं। बीमारी से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर भी बेहतर होकर 94।77 प्रतिशत हो गयी है और इसमें लगातार वृद्धि हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *