थिसारा परेरा लगाए एक ओवर में छह छक्के
चिरौरी न्यूज़
नई दिल्ली: श्री लंका के क्रिकेटर थिसारा परेरा ने एक ओवर में छह छक्के लगाने वाले पहले श्रीलंकाई क्रिकेटर बन गए हैं। और इस तरह वो सर गारफील्ड सोबर्स, रवि शास्त्री, हर्शल गिब्स, युवराज सिंह, रॉस वाइटले, हजरतुल्लाह जजई, लियो कार्टर और कीरोन पोलार्ड के लीग में शामिल हो गए हैं।
परेरा ने यह उपलब्धि रविवार को यहां पनागोडा में सैन्य मैदान में चल रहे मेजर क्लब्स लिमिटेड ओवर लिस्ट ए टूर्नामेंट में हासिल की। वह ब्लूमफील्ड क्रिकेट एवं एथलेटिक क्लब के खिलाफ मैच में श्रीलंकाई आर्मी की कप्तानी कर रहे थे। उन्होंने 13 गेंद में नाबाद 52 रन बनाये।
परेरा ने पारी में आठ छक्के जड़े थे और यह पारी किसी श्रीलंकाई का लिस्ट ए में दूसरा सबसे तेज अर्धशतक भी है। पूर्व श्रीलंकाई आल राउंडर कौशल्या वीररत्ने ने 2005 में 12 गेंद में अर्धशतक जड़ा था। परेरा ने श्रीलंका के लिये छह टेस्ट, 166 वनडे और 64 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं।