भारत में कोविड-19 के कुल टीकाकरण कवरेज ने 85 करोड़ का ऐतिहासिक पड़ाव पार किया

चिरौरी न्यूज़

नई दिल्ली: पिछले 24 घंटों में 68,42,786 वैक्सीन की खुराक देने के साथ ही भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक अंतिम रिपोर्ट के अनुसार 85 करोड़ (85,60,81,527) के ऐतिहासिक पड़ाव के पार पहुंच गया। इस उपलब्धि को 83,64,110 टीकाकरण सत्रों के जरिये हासिल किया गया है।

आज सुबह 7 बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार कुल टीकाकरण का विवरण इस प्रकार से है:

स्वास्थ्य कर्मी पहली खुराक 1,03,71,245
दूसरी खुराक 88,28,268
अग्रिम पंक्ति के कर्मी पहली खुराक 1,83,48,990
दूसरी खुराक 1,48,10,221
18-44 वर्ष आयु वर्ग पहली खुराक 34,66,84,035
दूसरी खुराक 7,34,36,483
45-59 वर्ष आयु वर्ग पहली खुराक 15,59,65,608
दूसरी खुराक 7,35,71,780
60 वर्ष से अधिक पहली खुराक 9,94,61,207
दूसरी खुराक 5,46,03,690
कुल   85,60,81,527

 

पिछले 24 घंटों में 26,032 रोगियों के ठीक होने के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 3,29,02,351 हो गई है।

नतीजतन, भारत में स्वस्थ होने की दर 97.77% है।स्वस्थ होने की दर मार्च,2020 के बाद से उच्चतम स्तर पर है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002WQIT.jpg

केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा निरंतर और सहयोगात्मक रूप से किए जा रहे प्रयासों के फलस्वरूप पिछले 91 दिनों से लगातार 50,000 से कम दैनिक नए कोविड मामले दर्ज किए जा रहे हैं।

पिछले 24 घंटे में 28,326 नए मरीज सामने आए हैं।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003Y04E.jpg

वर्तमान में 3,03,476 सक्रिय रोगी हैं। वर्तमान में ये सक्रिय मामले देश के कुल पुष्टि वाले मरीजों का 0.90% हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image00457MT.jpg

देश भर में जांच क्षमता का विस्तार लगातार जारी है। पिछले 24 घंटों में कुल 14,88,945 जांच की गई हैं। भारत ने अब तक कुल 56.32 करोड़ (56,32,43,245) जांच की गई हैं।

देश भर में जांच क्षमता को बढ़ाया गया है, साप्ताहिक पुष्टि वाले मामलों की दर 1.98 प्रतिशत है जो पिछले 93 दिनों से लगातार 3% से कम बनी हुई है। दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर 1.90 प्रतिशत है। दैनिक सकारात्मकता दर पिछले 27 दिनों से 3 प्रतिशत से कम और लगातार 110 दिनों से दैनिक 5 प्रतिशत से नीचे बनी हुई है।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image005971E.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *