इस्‍लामाबाद में भारतीय उच्‍चायोग के दो अधिकारी लापता

न्यूज़ डेस्क

नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पर तनाव तो हमेशा बना रहता है। पाकिस्तान आये दिन अपनी हरकतों से भारत के लिए परेशानियाँ बढाता है। अब उसने इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग में काम करने वाले दो भारतीय को लापता करवा दिया है। पाकिस्तान के इस कायराना हरकत के बाद से ही दोनों देशों के बीच तनाव गहरा गया है। खासकर इस्लामाबाद में काम कर रहे भारतीय राजनयिकों और दूसरे स्टाफ के लिए हालात मुश्किल और खतरनाक होने की आशंका पैदा हो गई है।

इससे पहले नई दिल्ली में पाकिस्तान के उच्‍चायोग में काम करने वाले दो अधिकारियों को जासूसी के आरोप में भारत ने पकड़ा गया था। इसके बाद से ही भारत से बदला लेने के लिए पाकिस्तान बौखलाया हुआ था और भारतीय अधिकारियों को किसी तरह फंसाने की फ़िराक में था।

कुछ दिन पहले भी एक भारतीय उच्चायोग के अधिकारी का पीछा किया गया था, अब वहां के दो अधिकारी लापता हैं। भारत के उच्चायोग के लिए सामान्य तरीके से काम करना बहुत मुश्किल होते जा रहा है। इसे लेकर भारत ने पाकिस्तान के पास शिकायत दर्ज कराई है।
भारत की सरकार ने पाकिस्तान को चेतावनी दी है कि उसका यह व्यवहार विएना कन्वेन्शन ऑन डिप्लोमैटिक रिलेशन्स, 1961 और बाइलेटरल 1992 कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन है जो दोनों देशों ने राजनयिकों को सुरक्षा मुहैया कराने के लिए साइन किए थे।

बता दें कि 31 मई को नई दिल्लों में पाकिस्तानी अधिकारियों जासूसी करने के आरोप में पकड़ा गया था। आबिद हुसैन और ताहिर हुसैन पाकिस्तान हाई कमिशन के वीजा सेक्शन में काम करते थे। दोनों फर्जी आईडी बनाकर खुद को भारतीय बताते थे। पकड़े जाने के 24 घंटे बाद ही दोनों पाकिस्तान लौट गए थे। उसके बाद से भारतीय अधिकारियों पर सर्विलांस शुरू कर दिया गया है। भारत के प्रभारी गौरव अहलूवालिया को भी डराया गया है और उन पर नजर रखी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *