रोहित के साथ साझेदारी महत्वपूर्ण रही: रहाणे

Rahane ruled out of remaining Ranji Trophy matches: Reportsचिरौरी न्यूज़

चेन्नई: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन भारत ने 6 विकेट के नुकसान पर 300 रन बनाये हैं जिसमें रोहित शर्मा और उपकप्तान अजिंक्य रहाणे के बीच चौथे विकेट के लिए 162 रनों की साझेदारी हुई। भारत के दो विकेट बहुत जल्द गिर जाने के कारण ये साझेदारी बहुत ही महत्वपूर्ण रही। मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में रहाणे ने भी इस बात की चर्चा करते हुए कहा कि रोहित के साथ उनकी साझेदारी काफी महत्वपूर्ण रही। रहाणे ने दिन कहा, “हमें पता था कि पिच पहले दिन से ही टर्न होगी। टॉस जीतना टीम के लिए अच्छा रहा। पहले रोहित और पुजारा, इसके बाद मेरे और रोहित के बीच हुई साझेदारी काफी महत्वपूर्ण रही। रोहित ने कहा था कि विकेट पर सकारात्मक रहना जरुरी है। पहले टेस्ट में जो हुआ वो अतीत था और मैं इस पिच पर सकारात्मक रहना चाहता था।”

उन्होंने कहा, “हमने स्वीप को लेकर रणनीति बनाई थी और इस पर चर्चा की थी। मेरा मानना था कि पहले 20-30 गेंद काफी महत्पवूर्ण है। इसके बाद आपको गेंद की तेजी और बाउंस का अंदाजा लग जाता है। इस पिच पर सकारात्मक रहना जरुरी था। टीम के लिए 50-60 रन और बनाना अच्छा रहेगा। रिषभ अभी क्रीज पर मौजूद हैं और एक या दो साझेदारी और बन गई तो अच्छा रहेगा।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *