भारी तूफान और बारिश से लीबिया में 5300 लोगों कि मौत, 10000 से ज्यादा घायल

चिरौरी न्यूज
नई दिल्ली: पूर्वी लीबिया में अधिकारियों ने कहा कि भारी तूफान और बारिश के बाद डर्ना शहर में आई भीषण बाढ़ में कम से कम 5300 लोग मारे गए और 10000 से अधिक लोग लापता हैं।
एक अधिकारी ने सीबीएस न्यूज़ को बताया कि पूर्वी लीबिया के अधिकारियों ने विनाशकारी बाढ़ से घिरे एक तटीय शहर में मलबे से 1,000 से अधिक पीड़ितों के शव बरामद किए हैं।
🇱🇾 Libia es una zona de catástrofe.
Son pocas las personas que han logrado salir de la zona del desastre. Más de 5.500 muertos y al menos 10.000 desaparecidos, reporta la Cruz Roja y la Media Luna Roja. pic.twitter.com/ZE4Ankfn9x— Carlos Sanabria (@csanabria) September 13, 2023
आंतरिक मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने कहा कि भूमध्यसागरीय तूफान डेनियल के कारण आई बाढ़ से अकेले डर्ना शहर में मरने वालों की संख्या 5,300 से अधिक हो गई है।
इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ रेड क्रॉस एंड रेड क्रिसेंट सोसाइटीज (आईएफआरसी) के लिए लीबिया के दूत ने कहा कि आने वाले दिनों में मरने वालों की संख्या हजारों में बढ़ने की आशंका है।