मधुबनी हत्याकांड आरोपी प्रवीण झा, भोला सिंह सहित पाच लोग हुए गिरफ्तार

Crackdown on Pakistan's ISI-backed terror network; Uttar Pradesh connection revealed.चिरौरी न्यूज़

नई दिल्ली: होली के दिन हुए हृदयविदारक मधुबनी हत्याकांड के मुख्य आरोपी प्रवीण झा सहित पांच लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। हालांकि अभी तक बिहार पुलिस के द्वारा इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन बताया जा रहा है कि मधुबनी कांड का मुख्य आरोपी प्रवीण झा,चंदन झा, मुकेश साफी और भोला सिंह समेत 5 की गिरफ्तारी हुई है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक सभी आरोपियों की गिरफ्तारी मधुबनी से ही हुई है। पुलिस बाकी अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी लगातार छापेमारी कर रही है।

इस से पहले मंगलवार को विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव हत्याकांड के पीड़ितों के परिजनों से मिलने बेनीपट्टी पहुंचे थे। तेजस्वी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर आरोप लगाया कि वह मधुबनी हत्याकांड के आरोपियों को बचा रही है। हत्याकांड के पीड़ितों के परिजनों से मिलने के बाद तेजस्वी ने कहा कि बिहार में अपराधी बेलगाम हैं। सरकार की एक नहीं चलती है। कहते हैं कि बिहार में सुशासन की सरकार है। क्या यही सुशासन है? दिनदहाड़े अंधाधुध फायरिंग कर पांच लोगों की हत्या कर दी गई। एक घायल जीवन व मौत से जूझ रहा है और सरकार अब तक पीड़ित परिवारों के लिए दो शब्द सांत्वना के भी नहीं दे पायी।

बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने एक बार फिर से मधुबनी की घटना पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को निशाने पर लिया है। आरजेडी नेता ने कहा कि अभी तक एक भी पुलिस अधिकारी पीड़ित परिवार के लोगों से नहीं मिला है। मुख्यमंत्री अपराधियों को संरक्षण दे रहे हैं।

बेनीपट्टी के महमदपुर गांव की घटना पर कल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा था कि इस हत्याकांड के दोषियों पर हर हाल में कार्रवाई होगी। हत्यारा बच नहीं पाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा था कि बेनीपट्टी की घटना पर पांच बार और आज ही दो बार डीजीपी से बातचीत हुई है। उन्होंने एक-एक चीज की जानकारी दी है। मेरा तो साफ निर्देश है जो भी जरूरी एक्शन है, जरूर होना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *