मानहानि के मामले में राहुल गाँधी की सूरत कोर्ट में हुई पेशी, अब 12 जुलाई को फिर होगी सुनवाई
चिरौरी न्यूज़
नई दिल्ली: मानहानि के एक मुक़दमे के सिलसिले में आज कांग्रेस नेता राहुल गाँधी की सूरत की एक अदालत में पेशी हुई। मामला तब का है जब राहुल गांधी ने कर्नाटक में एक जनसभा के दौरान यह कहा था कि सभी चोरों का कॉमन ‘मोदी’ सरनेम कैसे है।
उन्होंने अपने भाषण में नीरव मोदी, ललित मोदी के साथ पीएम नरेन्द्र मोदी।। कहा था जिसके बाद बीजेपी विधायक पूर्णेश मोदी ने राहुल के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर कर दिया था। विधायक पूर्णेश मोदी ने 2019 में राहुल के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 499 और 500 के तहत मामला दायर किया था।
आज इसी मामले में राहुल गांधी की सूरत मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेशी हुई। कोर्ट में पूछे गए सवाल के जवाब में राहुल गांधी ने कहा कि, व्यक्तिगत रूप से उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं है। अब यह सुनवाई 12 जुलाई को होगी। हम मामले को हाईकोर्ट में पेश करेंगे, अगर वहीं सुनवाई होगी तो राहुल को फिर आना पड़ेगा। बता दें कि इससे पहले भी कांग्रेस नेता राहुल गांधी कोर्ट के सामने पेश हो चुके हैं। उस दौरान उन्होंने पूरे मामले से खुद को निर्दोश बताया था।
पूर्णेश मोदी ने जब कोर्ट में इस मामले को दायर किया था उस समय चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट बीएच कपाड़िया ने इसे स्वीकार किया था औऱ मामले को लेकर राहुल गांधी के खिलाफ समन जारी किया था।अब इसी मामले को लेकर राहुल गांधी गुजरात पहुंचे हैं, जहां सूरत कोर्ट में उनकी सुनवाई हो रही है।
