महाराष्ट्र: नागपुर फैक्ट्री में विस्फोट से 9 लोगों की मौत, कई घायल

चिरौरी न्यूज
नई दिल्ली: कोयला विस्फोट के लिए विस्फोटकों की पैकिंग के दौरान नागपुर में सोलर इंडस्ट्रीज इंडिया लिमिटेड कंपनी में हुए विस्फोट में कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में कई लोगों के घायल होने की खबर है। जानकारी के मुताबिक, धमाका आज सुबह करीब 9.30 बजे बजरगांव इलाके में स्थित सोलर इंडस्ट्रीज इंडिया लिमिटेड में हुआ। इस घटना में कई अन्य लोगों के घायल होने की खबर है, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर है।
FLASH: At least nine lives lost in a blast at Solar Explosive Company in Bazargaon village, Nagpur.
The explosion occurred during packing at the cast booster plant.
#NagpurBlast #Blast pic.twitter.com/pNgwcPCKai
— The New Indian (@TheNewIndian_in) December 17, 2023
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की एक टीम घटनास्थल पर पहुंची। कोयला ब्लास्टिंग के लिए विस्फोटक पैक करते समय यह हादसा हुआ। कंपनी देश के रक्षा विभाग के लिए विस्फोटक और अन्य रक्षा उपकरणों की आपूर्ति का काम करती है।
