जैकलीन फर्नांडीज़ ने पोल डांस से दिखाया दम, ‘वेलकम टू द जंगल’ में मचाएंगी धमाल

Jacqueline Fernandez shows off her pole dance skills, will rock 'Welcome to the Jungle'चिरौरी न्यूज

नई दिल्ली: बॉलीवुड की खूबसूरत और फिटनेस आइकन कही जाने वाली जैकलीन फर्नांडीज़ ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर अपने डांस स्किल्स से सभी को चौंका दिया है। इस बार उन्होंने पोल डांसिंग में अपनी ताकत और ट्रेनिंग का शानदार प्रदर्शन किया है। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए एक वीडियो में जैकलीन पोल पर बेहतरीन मूव्स करती नजर आ रही हैं, जिसकी बैकग्राउंड में टवे लो का पॉपुलर गाना ‘हैबिट्स (स्टे हाई)’ बज रहा है।

उन्होंने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, “प्योर स्ट्रेंथ और ट्रेनिंग। बेहद मुश्किल लेकिन एक बार जब उड़ान भरते हैं तो सब कुछ वorth it होता है। लंबे समय बाद वापसी!”

वर्कफ्रंट की बात करें तो जैकलीन की हालिया रिलीज़ फिल्म ‘हाउसफुल 5’ है, जो 6 जून को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी। इस मल्टीस्टारर फिल्म में अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख और सोनम बाजवा जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं। वहीं फिल्म में नर्गिस फाखरी, संजय दत्त, जैकी श्रॉफ, नाना पाटेकर, चित्रांगदा सिंह, फरदीन खान, चंकी पांडे, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, डिनो मोरिया, रणजीत, सौंदर्या शर्मा, निकितिन धीर और आकाशदीप सबीर जैसे सितारों ने भी फिल्म को और मनोरंजक बना दिया है।

साजिद नाडियाडवाला के प्रोडक्शन हाउस नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी ‘हाउसफुल 5’ की कहानी एक अरबपति की मौत के बाद उसके उत्तराधिकारी बनने के लिए कई ठगों के बीच होड़ पर आधारित है, जो एक लग्जरी क्रूज़ पर चलती है। इस कॉमेडी फ्रैंचाइज़ी की शुरुआत 2010 में हुई थी, जिसका पहला भाग तमिल फिल्म ‘काथाला काथाला’ से प्रेरित था। इसके बाद 2012, 2016 और 2019 में क्रमशः ‘हाउसफुल 2’, ‘हाउसफुल 3’ और ‘हाउसफुल 4’ रिलीज़ हुईं।

अब जैकलीन की अगली बड़ी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ है, जिसे अहमद खान डायरेक्ट कर रहे हैं। इस फिल्म में भी जबरदस्त स्टारकास्ट नजर आने वाली है। फिल्म में अक्षय कुमार, संजय दत्त, जैकी श्रॉफ, सुनील शेट्टी, अरशद वारसी, रवीना टंडन, दिशा पटानी, लारा दत्ता, जैकलीन फर्नांडीज़, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर, आफताब शिवदसानी, परेश रावल, जॉनी लीवर, राजपाल यादव, कृष्णा अभिषेक, किकू शारदा, दलेर मेहंदी, मीका सिंह, मुकेश तिवारी, ज़ाकिर हुसैन, यशपाल शर्मा और सयाजी शिंदे जैसे दिग्गज कलाकार अहम भूमिकाओं में होंगे।

फिरोज ए नाडियाडवाला द्वारा निर्मित और बेस इंडस्ट्रीज़ ग्रुप द्वारा प्रस्तुत ‘वेलकम टू द जंगल’ इस साल क्रिसमस वीक में, 20 दिसंबर को भव्य सिनेमाई रिलीज के लिए तैयार है। जैकलीन की पोल डांसिंग वीडियो जहां उनकी फिटनेस और मेहनत की झलक देती है, वहीं उनकी आने वाली फिल्में दिखाती हैं कि वे एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाका करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *