बिग बॉस: अमाल मलिक ने किया तान्या मित्तल को धमकाने का इशारा

Bigg Boss: Amal Malik hints at threatening Tanya Mittalचिरौरी न्यूज

नई दिल्ली: बिग बॉस 19 में ड्रामा का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है, और हालिया एपिसोड में अमाल मलिक और तान्या मित्तल के बीच तीखी बहस हुई। यह विवाद एक कॉफी मग को लेकर शुरू हुआ जब कुनिक्का सदानंद कमरे की सफाई कर रही थीं और तान्या ने मग को उठाकर किचन में रखने की पेशकश की। तान्या ने अमाल को बताया कि उनका मग सिंक में रखा गया है और वह जब फ्री हों तो उसे धो लें।

हालांकि अमाल ने इसे हल्के में नहीं लिया और तान्या पर जोर से चिल्लाने का आरोप लगाया। तान्या ने अपनी बात साफ करते हुए कहा कि उन्होंने केवल इतना आवाज़ बढ़ाया था कि अमाल दूर होने के कारण सुन सकें, और उनका इरादा अपमान का नहीं था। बावजूद इसके अमाल ने तान्या की बात नहीं मानी और बहस बढ़ती गई।

तान्या के बीच जाने के बाद अमाल ने ज़ैशान क़ादरी, बेसिर अली और नतालिया को इस बात की चर्चा करते हुए एक हाथ के इशारे से संकेत दिया कि वे तान्या को मारकर घर से बाहर करवा देंगे। इस इशारे ने दर्शकों को चौंका दिया और सवाल उठाए कि क्या अमाल का व्यवहार सीमा पार कर गया है।

पहले भी तान्या लगातार आरोपों और बुलिंग के चलते टूटती हुई नजर आ रही थीं, जबकि कुनिक्का सदानंद और नीलम गिरी ही उनके समर्थन में खड़ी हैं। बिग बॉस 19 का यह एपिसोड दर्शकों के लिए बेहद विवादित और चौंकाने वाला रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *