60 करोड़ की धोखाधड़ी मामले में शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा का मुंबई पुलिस ने दर्ज किया बयान

Mumbai Police recorded the statement of Shilpa Shetty and Raj Kundra in the 60 crore fraud case
(File Pic/Twitter)

चिरौरी न्यूज

नई दिल्ली: आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति व्यवसायी राज कुंद्रा से 60 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी मामले में पूछताछ की है। मुंबई पुलिस ने जानकारी दी कि इस मामले में दोनों को समन जारी कर पुलिस के समक्ष पेश होने को कहा गया था।

पुलिस के अनुसार, शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। इसके साथ ही, राज कुंद्रा को अगले सप्ताह एक बार फिर पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा।

यह मामला व्यवसायी दीपक कोठारी की शिकायत पर दर्ज किया गया है, जिन्होंने आरोप लगाया है कि शिल्पा और राज ने 2015 से 2023 के बीच बिजनेस विस्तार के नाम पर उनसे 60 करोड़ रुपये लिए थे, लेकिन इन पैसों का इस्तेमाल निजी खर्चों के लिए किया गया।

हाल ही में शिल्पा शेट्टी के बांद्रा स्थित रेस्टोरेंट ‘Bastian’ के बंद होने की खबरें सामने आई थीं, जिन पर खुद शिल्पा ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “नहीं, मैं Bastian बंद नहीं कर रही हूं, मैं वादा करती हूं।”

उन्होंने कहा, “मैंने बहुत सारे कॉल्स प्राप्त किए हैं, लेकिन मैं इस प्यार को ज़हरीला बनने नहीं देना चाहती। मैं यह कहने आई हूं कि Bastian कहीं नहीं जा रहा है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *