कोरोना नियम उल्लंघन कर सुरेश रैना, बादशाह, गुरु रंधावा कर रहे थे पार्टी, पुलिस छापेमारी में पीछे के दरवाजे से भागे

चिरौरी न्यूज़

मुंबई: कोरोना नियम का उल्लंघन कर रात में पार्टी करना क्रिकेट खिलाड़ी सुरेश रैना और पंजाबी गायक गुरु रंधावा को भारी पड़ा। महाराष्ट्र सरकार के द्वारा बनाए गए कोरोना नियम को तोड़ने के आरोप में सुरेश रैना और गुरु रंधावा मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया, हालांकि बाद में उन्हें बेल दे दिया गया।

एफआईआर के अनुसार पुलिस ने 34 लोगों जिनमें क्रिकेटर सुरेश रैना, सिंगर गुरु रंधावा और सुजैन खान भी शामिल हैं पर कोरोना नियम तोड़ने का केस दर्ज किया है। यह पार्टी मुंबई के पॉश इलाके के ड्रैगन फ्लाइ क्लब में आयोजित की गयी थी। इस पार्टी में बॉलीवुड के भी कई लोग शामिल थे। पुलिस के अनुसार मुंबई में नाइट कर्फ्यू लागू है। जब पुलिस को यह सूचना मिली कि क्लब में पार्टी चल रही है, तो उन्होंने क्लब में तड़के करीब साढ़े तीन बजे छापा मारा और क्लब में मौजूद 34 लोगों को हिरासत में लिया। हालांकि बाद में उन्हें बेल मिल गयी थी। इनपर कोरोना नियम तोड़ने का आरोप लगा था।

दरअसल, रात करीब तीन बजे मुंबई पुलिस ने अंधेरी के एक बड़े क्लब ड्रैगन फ्लाई पर छापा मारा। सूत्रों के मुताबिक क्लब में पार्टी चल रही थी, जिसमें कई कलाकार और खिलाड़ी मौजूद थे। सूत्रों का कहना है कि इस पार्टी में क्रिकेटर सुरेश रैना, गायक गुरु रंधावा, सुजैन खान और रैपर बादशाह भी मौजूद थे। पुलिस के छापे के दौरान गुरु रंधावा, सुजैन खान और रैपर बादशाह पीछे के दरवाजे से निकल गए। सूत्रों के मुताबिक सुरेश रैना छापे के वक्त वहीं मौजूद थे।

जानकारी के अनुसार गुरु रंधावा, बादशाह, सुजैन खान भी पार्टी में शामिल थे। पुलिस रेड की सूचना मिलते हुए रैना के अलावा सभी सितारे क्लब के पिछले दरवाजे से भाग गए। पुलिस ने सभी पर धारा 188 और महामारी ऐक्ट के तहत केस दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *