मलाइका अरोड़ा ने प्राणायाम को बताया योग का दिल

Malaika Arora called Pranayama the heart of yogaचिरौरी न्यूज

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री और फिटनेस आइकन मलाइका अरोड़ा 2026 में भी अपनी फिटनेस और वेलनेस जर्नी से लोगों को लगातार प्रेरित कर रही हैं। सोशल मीडिया पर अपनी सक्रिय मौजूदगी के जरिए वह योग, वर्कआउट और मानसिक शांति के महत्व को उजागर करती नजर आ रही हैं।

अपने हालिया इंस्टाग्राम पोस्ट में मलाइका ने अपने प्राणायाम सेशन की झलक साझा की। इस सेशन में उन्होंने भस्त्रिका, कपालभाति, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी और उद्गीत प्राणायाम का अभ्यास किया। वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, “Pranayama your body has been asking for,” और साथ ही सभी प्राणायाम के नाम भी साझा किए।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial)

मलाइका ने यह भी बताया कि प्राणायाम सिर्फ एक विकल्प नहीं, बल्कि संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए योग का मूल है। उनके अनुसार, शारीरिक फिटनेस के साथ-साथ मानसिक संतुलन भी उतना ही जरूरी है।

इससे पहले मलाइका ने खुलासा किया था कि 2026 में वह अपनी शारीरिक और मानसिक सेहत—दोनों पर बराबर ध्यान देना चाहती हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें टेक्स्ट लिखा था, “2026: Train hard, Protect peace, Build wealth.”

इस वीडियो में मलाइका को वेट ट्रेनिंग, पिलेट्स और योग करते हुए देखा गया। पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा, “2026 goals: move your body, protect your peace,” जिससे उनकी फिटनेस के प्रति दीर्घकालिक प्रतिबद्धता साफ झलकती है।

21वीं सदी की पहली तिमाही के समापन पर मलाइका ने अपने जीवन के इस दौर को याद करते हुए कहा कि यह समय बदलाव, विकास और लगातार खुद को नए रूप में ढालने का रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *