मृणाल ठाकुर ने ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ पर रिलेशनशिप स्टेटस का किया खुलासा: “सिंगल, रेडी टू मिंगल”

चिरौरी न्यूज
मुंबई: अभिनेत्री मृणाल ठाकुर ने हाल ही में गेम शो ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ में अक्षय कुमार के सवाल पर अपने रिलेशनशिप स्टेटस का बेबाक खुलासा किया। ‘दो दीवाने शहर में’ के को-स्टार सिद्धांत चतुर्वेदी और डायरेक्टर रवि उदयावर के साथ शो में पहुंचीं मृणाल ने साफ कहा कि वे फिलहाल सिंगल हैं।
शो के दौरान अक्षय ने छेड़ते हुए पूछा, “मृणाल, सोशल मीडिया पर आपके बारे में खूब चर्चा होती है, आपका स्टेटस क्या है?” मृणाल ने तपाक से जवाब दिया, “सिंगल, रेडी टू मिंगल।” इस पर ऑडियंस में जोश भर आया।
मजाक को आगे बढ़ाते हुए अक्षय ने ऑडियंस से एक व्यक्ति को खड़ा किया, जिसने बताया कि वह शादीशुदा है। अक्षय ने तपाक से कहा, “मैं मिंगल करने के लिए नहीं बुला रहा था।”
हाल ही में सोशल मीडिया पर मृणाल की साउथ स्टार धनुष के साथ वैलेंटाइन्स डे पर शादी की अफवाहें उड़ी थीं, लेकिन इस खुलासे से साफ हो गया कि ये महज अटकलें थीं।
‘दो दीवाने शहर में’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसमें मृणाल और सिद्धांत पहली बार स्क्रीन पर साथ नजर आ रहे हैं। फिल्म दो अधूरे लोगों की कहानी दिखाती है, जो एक-दूसरे को पूरा नहीं करते बल्कि समझते हैं। जी स्टूडियोज और भंसाली प्रोडक्शंस की यह फिल्म 20 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
