अराजक तत्वों के हुड़दंग से वेव सिटी स्थित स्कूल में दहशत, सैकड़ों छात्र सहमे

Panic at a school in Wave City after hooliganism by miscreants; hundreds of students left terrified.चिरौरी न्यूज

गाजियाबाद: हाईटेक टाउनशिप Wave City में किसानों के मुआवजे के नाम पर हो रहे प्रदर्शन ने मंगलवार को अराजक रूप ले लिया, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। प्रदर्शनकारियों के हुड़दंग का असर वेव सिटी स्थित Chhabil Dass Public School पर भी पड़ा, जहाँ पढ़ने वाले सैकड़ों छात्र भयभीत हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कुछ लोग किसानों के नाम पर परिसर में नारेबाजी और हंगामा कर रहे थे। स्थिति को नियंत्रित करने में प्रशासन को काफी मशक्कत करनी पड़ी। प्रदर्शन स्थल के पास ही वेव सिटी थाना स्थित है, लेकिन अचानक बढ़ी भीड़ और शोर-शराबे से स्कूल में पढ़ रहे बच्चों में डर का माहौल बन गया।

स्कूल प्रबंधन ने बताया कि बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एहतियाती कदम उठाए गए। वहीं अभिभावकों में भी चिंता देखी गई कि कहीं प्रदर्शनकारी कोई अशोभनीय हरकत न कर बैठें। स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस तरह की घटनाओं से पूरे इलाके का वातावरण असुरक्षित महसूस होने लगता है।

सूत्रों के मुताबिक, मुआवजे के मुद्दे पर वेव सिटी प्रबंधन और किसानों के बीच पहले ही समझौता हो चुका है। प्रशासन ने भी स्पष्ट किया है कि तय शर्तों के अनुसार मुआवजा दिया जा चुका है। मामला अदालत तक भी पहुंचा था, जहाँ याचिका खारिज हो गई। इसके बावजूद कुछ अराजक तत्व माहौल को तनावपूर्ण बनाए रखने का प्रयास कर रहे हैं।

प्रशासन ने स्थिति पर नजर रखने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया है। अधिकारियों का कहना है कि किसी भी तरह की अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *