ज़ेंडाया ने कहा, शादी की तस्वीरों ने इंटरनेट को बेवकूफ़ बनाया, AI से बनी हैं

Zendaya said the wedding photos that fooled the internet were created using AI.चिरौरी न्यूज

नई दिल्ली: हॉलीवुड अभिनेत्री ज़ेंडया ने आखिरकार उन वायरल AI-जनरेटेड शादी की तस्वीरों पर चुप्पी तोड़ी है, जिनमें उन्हें टॉम हॉलैंड के साथ शादी करते दिखाया गया था। एक इंटरव्यू में उन्होंने साफ कहा कि ये तस्वीरें पूरी तरह नकली हैं और “काफी लोगों को धोखा दे गईं।”

जिमी किमेल लाइव! में बातचीत के दौरान ज़ेंडया ने बताया कि उन्होंने खुद ये तस्वीरें नहीं देखी थीं, लेकिन लोगों ने उन्हें शादी की बधाइयाँ देनी शुरू कर दी थीं। उन्होंने कहा, “कई लोग इन तस्वीरों से भ्रमित हो गए। लोग मुझसे कह रहे थे कि तुम्हारी शादी बहुत खूबसूरत थी, और मैं कह रही थी—ये AI है, असली नहीं।”

अफवाहें कैसे शुरू हुईं?

दरअसल, यह चर्चा उस वक्त तेज हुई जब ज़ेंडया ने पेरिस फैशन वीक 2026 में लुई वुइटन के शो में हिस्सा लिया। इस दौरान उनकी लेफ्ट रिंग फिंगर में पहनी गई गोल्ड रिंग ने लोगों का ध्यान खींचा, जिससे उनकी गुपचुप शादी की अटकलें शुरू हो गईं।

इसके अलावा, उनके स्टाइलिस्ट लॉ रोच ने एक इंटरव्यू में मजाकिया अंदाज में कहा, “शादी हो चुकी है… आप मिस कर गए।” इस बयान ने सोशल मीडिया पर और हलचल मचा दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *