क्या नए मालिक RCB का नाम बदल देंगे, जानिए पूरा सच

Will the New Owners Change RCB's Name? Find Out the Whole Truth.चिरौरी न्यूज

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग की मशहूर टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को लेकर इन दिनों बड़ा सवाल उठ रहा है—क्या नए मालिकों के आने के बाद टीम का नाम बदलेगा? लेकिन अब इस पर लगभग तस्वीर साफ हो गई है।

दरअसल, अनन्या बिड़ला के एक सोशल मीडिया पोस्ट ने इस सस्पेंस को खत्म कर दिया है। अनन्या ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट री-शेयर करते हुए संकेत दिया कि RCB का नाम नहीं बदला जाएगा। इस पोस्ट में साफ कहा गया था कि टीम अपनी पहचान बरकरार रखेगी।

हाल ही में RCB का मालिकाना हक एक बड़े कंसोर्टियम ने खरीद लिया है। यह डील करीब 1.78 बिलियन अमेरिकी डॉलर (लगभग 16,706 करोड़ रुपये) में हुई, जिससे यह आईपीएल इतिहास की सबसे महंगी फ्रेंचाइज़ी बन गई है।

इस कंसोर्टियम में शामिल हैं, आदित्य बिड़ला ग्रुप, ब्लैकस्टोन की परपेचुअल प्राइवेट इक्विटी स्ट्रेटेजी BXPE, बोल्ट वेंचर्स (अमेरिकी निवेशक डेविड ब्लिट्जर की कंपनी) और द टाइम्स ग्रुप।

RCB को पहले यूनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड के पास पूरी तरह से मालिकाना हक था, जिसने अब अपनी 100% टीम बेच दी है। यह डील सिर्फ मेंस टीम ही नहीं, बल्कि विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) की टीम को भी कवर करती है। यानी नए मालिक अब दोनों टीमों का संचालन करेंगे।

RCB, जो 2008 से IPL का हिस्सा रही है, ने 2025 में पहली बार खिताब जीतकर इतिहास रचा था। ऐसे में टीम का नाम बरकरार रहना फैंस के लिए बड़ी राहत की खबर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *