फिल्म भूत बांग्ला अब 17 अप्रैल को रिलीज होगी

The film Bhoot Bangla will now be released on April 17.चिरौरी न्यूज

नई दिल्ली: नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म भूत बांग्ला की रिलीज डेट में एक बार फिर बदलाव किया गया है। अब यह फिल्म 10 अप्रैल की जगह 17 अप्रैल 2026 को सिनेमा में रिलीज होगी।

फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा कर इस बात की आधिकारिक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि फिल्म के पेड प्रीव्यू 16 अप्रैल की रात 9 बजे से शुरू होंगे, जिसके बाद 17 अप्रैल को इसका फुल रिलीज़ होगा। खास बात यह है कि यह ट्रेंड हाल ही में फिल्म धुरंधर: द रिवेंज के साथ शुरू हुआ था। आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फिल्म ने केवल पेड प्रीव्यू से ही करीब 43 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

फिल्म भूत बांग्ला का निर्देशन प्रियदर्शन कर रहे हैं, और यह फिल्म एक बार फिर अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी को साथ ला रही है।बता दें कि फिल्म की रिलीज़ डेट पहले भी कई बार बदली जा चुकी है। शुरुआत में इसे 15 मई को रिलीज़ किया जाना था, जिसे बाद में फरवरी में आगे बढ़ाकर 10 अप्रैल कर दिया गया था। अब इसे एक हफ्ते आगे बढ़ाकर 17 अप्रैल कर दिया गया है।

इस बदलाव को लेकर निर्माता एकता कपूर ने भी सोशल मीडिया पर बयान जारी किया। उन्होंने बताया कि डिस्ट्रीब्यूटर्स और एग्ज़िबिटर्स के साथ चर्चा के बाद यह फैसला लिया गया है, ताकि दोनों फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर पर्याप्त स्पेस और दर्शकों का ध्यान मिल सके।
फिल्म की टीम को उम्मीद है कि दर्शक 16 अप्रैल की रात से ही सिनेमाघरों में फिल्म का आनंद लेना शुरू कर देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *