ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी सेना में बड़ा बदलाव: रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने आर्मी चीफ रैंडी जॉर्ज को हटाया

Major Shakeup in US Military Amidst Iran Conflict: Defense Secretary Directs Removal of Army Chief Randy George
(File Photo/@X)

चिरौरी न्यूज

नई दिल्ली: पेंटागन में बड़े नेतृत्व बदलाव के तहत जनरल रैंडी जॉर्ज को पद छोड़ने और तत्काल सेवानिवृत्ति लेने के लिए कहा गया है। यह रक्षा मंत्री निर्देश पीट हेगसेथ ने शुक्रवार को दिया। जॉर्ज की जगह अब सेना के उप प्रमुख जनरल क्रिस्टोफर ला नेव नए आर्मी चीफ के रूप में कार्यभार संभालेंगे।

हालांकि पेंटागन ने इस फैसले के पीछे कोई आधिकारिक कारण नहीं बताया है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह कदम डोनाल्ड ट्रंप की सैन्य दृष्टि को लागू करने के लिए नेतृत्व में बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, रक्षा मंत्री ऐसे नेता चाहते हैं जो ट्रंप प्रशासन की रणनीति के अनुरूप सेना का पुनर्गठन कर सके।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, हेगसेथ ने गुरुवार को जॉर्ज से संपर्क कर उन्हें तत्काल रिटायर होने को कहा और संकेत दिया कि अब सेना में नेतृत्व परिवर्तन का समय आ गया है। इसके बाद पेंटागन के प्रवक्ता ने पुष्टि की कि जॉर्ज तुरंत प्रभाव से अपने पद से सेवानिवृत्त हो रहे हैं और उनके लंबे सैन्य योगदान के लिए उन्हें धन्यवाद दिया गया है।

इस बीच, एफबीआई निदेशक काश पटेल, राष्ट्रीय खुफिया निदेशक तुलसी गबार्ड समेत कई शीर्ष अधिकारियों के भी ट्रंप प्रशासन छोड़ने की अटकलें तेज़ हैं, हालांकि इस पर अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

रक्षा मंत्री हेगसेथ पिछले एक साल में सेना के शीर्ष स्तर पर बड़े पैमाने पर बदलाव कर चुके हैं। जनरल जॉर्ज की विदाई इसी क्रम की एक और कड़ी मानी जा रही है। इससे पहले भी कई वरिष्ठ जनरल और एडमिरल या तो हटाए जा चुके हैं या समय से पहले सेवानिवृत्त हुए हैं।

जनरल रैंडी जॉर्ज एक अनुभवी इन्फैंट्री अधिकारी रहे हैं और उन्होंने गulf war, इराक और अफगानिस्तान जैसे महत्वपूर्ण अभियानों में सेवा दी है। वे 2023 में अमेरिकी सेना के प्रमुख बने थे, जो आमतौर पर चार साल का कार्यकाल होता है।

उनकी अचानक विदाई ऐसे समय में हुई है, जब अमेरिका की सैन्य रणनीति और वैश्विक सुरक्षा परिदृश्य में तेजी से बदलाव हो रहे हैं, खासकर ईरान के साथ जारी तनाव के बीच। यह घटनाक्रम पेंटागन में बढ़ती हलचल और नेतृत्व स्तर पर अस्थिरता को भी दर्शाता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *