राहुल गाँधी देश में आग लगाना चाह रहे हैं: स्मृति इरानी

Smriti Irani angry at Bengal Chief Minister Mamata Banerjee for protesting against CAA, says, 'Stop misleading people for vote bank'चिरौरी न्यूज़

नई दिल्ली: भाजपा नेता स्मृति ईरानी ने पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए कहा है कि कांग्रेस और उनके नेता तिरंगे का अपमान और देश तोड़ने की हिमाकत करने वाले अराजक तत्वों का समर्थन कर रहे हैं।  उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि देश में कानून-व्यवस्था भंग हो।  पार्टी मुख्यालय में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी पर 26 जनवरी को किसानों की ट्रैक्टर परेड में घायल पुलिसकर्मियों के प्रति संवेदना व्यक्त ना करने के लिए भी आड़े हाथों लिया।

ईरानी ने कहा, ‘राहुल गांधी ने आज ऐलान कर दिया कि 26 जनवरी को जो दृश्य देश ने देखा, वही हिंसा… राहुल गांधी का मानना है कि जल्द ही राष्ट्र के हर शहर तक जनता देख पायेगी। ‘ ईरानी ने कहा कि भारत की राजनीति में पहली बार किसी नेता को शांति का आह्वान करने की बजाय अराजक तत्व देश में आग कैसे लगाएं, उसका आह्वान करते देखा गया।”

उन्होंने कहा, ‘कई मीडियाकर्मियों पर हमले हुए. यहां तक कि महिला पुलिसकर्मियों को घेरकर मारने का प्रयास हुआ. राष्ट्र नहीं भूलेगा वो मंजर, जब पुलिस और मीडियाकर्मियों को ट्रैक्टर से मारने की कोशिश की गई.’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *