कुंभ मेला वायरल गर्ल मोनालिसा भोसले गर्भवती, पति फरमान खान ने पुलिस को दी सूचना: रिपोर्ट
चिरौरी न्यूज
नई दिल्ली: कुंभ मेले में वायरल हुई मोनालिसा भोसले को लेकर एक नया और चौंकाने वाला अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, मोनालिसा ने केरल के एक मंदिर में अभिनेता फरमान खान से विवाह किया है। यह शादी स्थानीय नेताओं और पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में संपन्न हुई बताई जा रही है।
मोनालिसा ने पहले दावा किया था कि उनके परिवार की इच्छा थी कि उनकी शादी उनके चचेरे भाई से कराई जाए, जिन्हें वह केवल एक भाई के रूप में देखती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उस दौर में उन्हें मानसिक रूप से काफी दबाव और भावनात्मक कठिनाइयों का सामना करना पड़ा, और फरमान खान ने उस समय उनका सहारा बने।
यह मामला अंतर-धार्मिक विवाह और मोनालिसा की उम्र को लेकर उठे विवाद के कारण लगातार सुर्खियों में है। सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने इसे “लव जिहाद” से जोड़ते हुए सवाल उठाए, जबकि परिवार ने आरोप लगाया कि मोनालिसा नाबालिग थीं और उन्हें बहला-फुसलाकर विवाह के लिए प्रेरित किया गया।
इसके बाद फरमान खान के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (NCST) की जांच के आधार पर यह दावा किया गया कि विवाह के समय मोनालिसा की उम्र कम थी।
इसी बीच, News18 की रिपोर्ट के अनुसार, फरमान खान ने पुलिस को सूचित किया है कि मोनालिसा गर्भवती हैं, जिसके कारण वह जांच में शामिल नहीं हो सकतीं। पुलिस अब इस दावे की मेडिकल पुष्टि की प्रतीक्षा कर रही है।
मामले की जांच जारी है, जबकि केरल हाई कोर्ट ने फरमान खान की गिरफ्तारी पर 20 मई तक अंतरिम रोक लगा दी है।
