लॉक अप 2′ के एपिसोड में राम कपूर के व्यवहार की आलोचना

Ram Kapoor's behavior criticized in an episode of 'Lock Upp 2'चिरौरी न्यूज

नई दिल्ली: ‘लॉक अप 2’ के लेटेस्ट एपिसोड के बाद एक्टर राम कपूर एक बार फिर ऑनलाइन आलोचनाओं के घेरे में आ गए हैं। नए सीज़न में पहले ही कई बहस और टकराव देखने को मिले हैं, और अब एक टास्क के दौरान राम के व्यवहार ने दर्शकों के बीच बहस छेड़ दी है। घर के अंदर एक टास्क के दौरान, राम ने शिकायत की कि बार-बार कहने के बावजूद कंटेस्टेंट्स को पीने का पानी नहीं दिया गया।

अपनी नाराज़गी ज़ाहिर करते हुए उन्होंने मेकर्स को चेतावनी दी, “मैं काफी देर से पानी मांग रहा हूं, आप लोग पानी न देकर हमसे ऐसा करवा रहे हैं, यह सही नहीं है। पानी भेजिए।” जब टास्क लगभग खत्म होने को था और पानी नहीं आया, तो राम टास्क एरिया के बीच में चले गए और खेल को आगे बढ़ने से रोक दिया।
होस्ट रितेश देशमुख ने उन्हें चेतावनी दी कि अगर वह वहां खड़े रहे तो उन्हें पेंटबॉल लग सकता है।

चेतावनी का जवाब देते हुए राम ने कहा, “लगने दो, आओ मारो।” इसके बाद रितेश ने समझाया कि कंटेस्टेंट्स को पहले ही उनकी पानी की बोतलें दे दी गई थीं और टास्क के दौरान उन्हें साथ रखना उनकी ज़िम्मेदारी थी। यह बात सुनकर राम एक तरफ हट गए और टास्क फिर से शुरू हो गया। घर के अंदर एक टास्क के दौरान, राम ने शिकायत की कि बार-बार कहने के बावजूद कंटेस्टेंट्स को पीने का पानी नहीं दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *