गोविंदा-कोमल की नजदीकियों पर पत्नी सुनीता आहूजा ने कहा, शुगर डैडी अमीर है, अच्छे कपड़े पहनो’

Commenting on the closeness between Govinda and Komal, his wife Sunita Ahuja said, "The sugar daddy is rich—wear nice clothes."चिरौरी न्यूज

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और अभिनेत्री कोमल रानी स्वर्णकार इन दिनों अपनी आगामी फिल्म रूपा को लेकर चर्चा में हैं। दोनों की लगातार साथ नजर आने वाली तस्वीरों के बीच गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने एक बार फिर तीखी प्रतिक्रिया दी है। सुनीता ने अपने पति पर तंज कसते हुए कोमल को उनका ‘शुगर डैडी’ तक कह दिया और गोविंदा के व्यवहार पर नाराजगी जाहिर की।

गोविंदा और कोमल हाल के दिनों में फिल्म के प्रमोशन से जुड़े कार्यक्रमों में साथ दिखाई दे रहे हैं। दोनों को पहले मुंबई एयरपोर्ट पर साथ देखा गया था। इसके बाद शुक्रवार को भी दोनों एक साथ नजर आए, जिसके बाद पुराने कथित अफेयर के आरोपों ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया।

‘फिल्म बनी भी है या नहीं?’

पैपराजी ने जब सुनीता से गोविंदा और कोमल के लगातार साथ नजर आने और फिल्म के प्रमोशन को लेकर सवाल किया, तो उन्होंने फिल्म के प्रमोशन पर ही सवाल खड़ा कर दिया।

सुनीता ने कहा कि पहले फिल्म बननी चाहिए और उसके बाद प्रमोशन होना चाहिए। उन्होंने तंज भरे अंदाज में कहा कि यहां तो फिल्म पूरी होने से पहले ही प्रमोशन शुरू हो गया है।

इसके बाद सुनीता ने सीधे अपने पति गोविंदा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बेटी की उम्र की लड़की को लेकर घूमने पर अभिनेता को शर्म आनी चाहिए। सुनीता ने कहा, “बेटी की उम्र की लड़की को ले-लेकर घूम रहा है, शर्म तो आना चाहिए थोड़ा इसको।” सुनीता यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने कोमल के कपड़ों पर भी टिप्पणी करते हुए कहा कि अगर उनका कथित ‘शुगर डैडी’ इतना अमीर है तो उन्हें ठीक से कपड़े पहनने चाहिए।

उन्होंने अपने अंदाज में कहा कि उनका अपना स्टाइल देखना चाहिए और कोमल के पहनावे को लेकर “वेरी बैड” टिप्पणी की। इसके साथ ही उन्होंने गोविंदा को लेकर कहा कि “He has lost his mind.”

पहले भी लगा चुकी हैं गंभीर आरोप

सुनीता आहूजा पहले भी कोमल को लेकर सार्वजनिक तौर पर नाराजगी जाहिर कर चुकी हैं। इसी साल उन्होंने कथित तौर पर आरोप लगाया था कि कोमल ‘शुगर डैडी’ की तलाश में हैं और गोविंदा को ब्लैकमेल करने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने यह भी कहा था कि उन्हें ‘कोमल’ नाम पसंद नहीं है।

दूसरी ओर, गोविंदा ने बाद में कोमल की चुप्पी की तारीफ करते हुए कहा था कि सार्वजनिक तौर पर प्रतिक्रिया न देने से उन्होंने अभिनेता को और परेशानी से बचाया।

‘विनाश काले विपरीत बुद्धि’ से अब खुलकर नाराजगी तक

गोविंदा और कोमल की एयरपोर्ट पर साथ तस्वीरें सामने आने के बाद सुनीता ने सोशल मीडिया पर “विनाश काले विपरीत बुद्धि” लिखकर अप्रत्यक्ष रूप से प्रतिक्रिया दी थी। इस कहावत का अर्थ है कि विनाश के समय व्यक्ति की बुद्धि विपरीत दिशा में काम करने लगती है।

हालांकि, इस बार सुनीता का रुख कहीं ज्यादा स्पष्ट और तीखा नजर आया। उनके बयान ने गोविंदा और कोमल की नजदीकियों से जुड़ी चर्चाओं को एक बार फिर सुर्खियों में ला दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *