देश-प्रदेशहाल फिलहाल

बेनीपट्टी में पाइपलाइन से घर-घर पहुंचेगी रसोई गैस, विधायक विनोद नारायण झा की पहल से बढ़ी उम्मीद

Cooking gas to reach homes via pipeline in Benipatti; hopes rise following MLA Vinod Narayan Jha's initiative.चिरौरी न्यूज

नई दिल्ली: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के युवा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पार्टी प्रवक्ता डॉ. विभय कुमार झा ने कहा कि बेनीपट्टी में पाइपलाइन के माध्यम से घर-घर रसोई गैस पहुंचने की उम्मीद बढ़ी है। उन्होंने इसका श्रेय क्षेत्रीय विधायक विनोद नारायण झा की पहल को देते हुए कहा कि इससे क्षेत्र के लोगों को भविष्य में सुविधा मिलने की संभावना है।

डॉ. विभय कुमार झा ने बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की सरकार के कामकाज की सराहना करते हुए कहा कि राज्य में सरकार विकास के लिए बेहतर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार से विकास कार्यों को किस तरह गति मिल सकती है, इसे बेनीपट्टी आकर समझा जा सकता है।

एक सवाल के जवाब में डॉ. झा ने कहा, “यह मेरी खुशकिस्मती है कि मैं कर्मशील विधायक श्री विनोद नारायण झा का पुत्र हूं।” उन्होंने कहा कि उनके पिता पूरे समाज को अपना परिवार मानते हैं और बेनीपट्टी के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार प्रयासरत रहते हैं।

डॉ. झा के अनुसार, क्षेत्र के विकास और आम लोगों की सुविधाओं को बढ़ाना उनके पिता की प्राथमिकताओं में शामिल है। पाइपलाइन के जरिए रसोई गैस की उपलब्धता की उम्मीद से स्थानीय लोगों को सुविधा मिलने और क्षेत्र में बुनियादी सेवाओं के विस्तार की संभावनाएं मजबूत हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *