देश-प्रदेशनीति राजनीतिहाल फिलहाल

बुराड़ी की 100-फुटा सड़क के निर्माण की मांग को लेकर संजीव झा ने किया सामूहिक हवन

Sanjeev Jha performs a collective 'havan' to demand the construction of the 100-foot road in Burariचिरौरी न्यूज

नई दिल्ली: बुराड़ी की 100 फुटा सड़क की जर्जर स्थिति और सड़क निर्माण का टेंडर रद्द किए जाने के विरोध में आम आदमी पार्टी के विधायक संजीव झा ने रविवार को सामूहिक प्रार्थना सभा और हवन का आयोजन किया। कार्यक्रम बुराड़ी की 100 फुटा सड़क पर ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी के पास आयोजित हुआ।

उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए विधायक संजीव झा ने कहा कि सड़क निर्माण का टेंडर जारी होने और खुलने के बाद दोबारा रद्द किया जाना गंभीर विषय है। हवन के माध्यम से दिल्ली सरकार और पीडब्ल्यूडी मंत्री को सद्बुद्धि देने तथा सड़क निर्माण कार्य दोबारा शुरू कराने की प्रार्थना की गई।

उन्होंने कहा कि इस सड़क का टेंडर जारी होने के बाद दोबारा रद्द किया जाना बेहद गंभीर विषय है। बुराड़ी की जनता अब और इंतजार करने को तैयार नहीं है।

इससे पहले 17 नवंबर को संजीव झा ने पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा के आवास के बाहर प्रदर्शन कर टेंडर रद्द किए जाने पर सवाल उठाए थे। संजीव झा ने चेतावनी दी कि यदि अगले 15 से 20 दिनों में दोबारा टेंडर अवार्ड नहीं किया गया, तो बुराड़ी के लोग पीडब्ल्यूडी मंत्री के आवास पर पहुंचकर अपनी मांग उठाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *